Advertisment
महाकुंभ 2025

10 रुपए का चंदन खरीद महाकुंभ गया लड़का, हजारों लोगों को लगाया टीका, कमाई जान रह जाएंगे हैरान

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

प्रयागराज। कहते हैं ना कि जिसे पैसे कमाना आता है, वो कोई भी काम करके, कोई भी तरीका अपनाकर कमाई कर ही लेता है. वहीं जिसे पैसे कमाना नहीं आता है, वो सिर्फ बहाने करते रह जाता है. इस समय भारत में सबसे बड़ा आयोजन किया जा रहा है. महाकुंभ के अवसर पर पूरे देश से लोग प्रयागराज पहुंच रहे हैं. ऐसे में ये आयोजन कई लोगों के लिए पैसे कमाने का मौका भी बन गया है.

प्रयागराज में मौजूद भीड़ को देखते हुए लोग कई तरह के सर्विसेस के द्वारा पैसे कमाने भी पहुंच रहे हैं. कोई भीड़ को चाय पिलाकर पैसे बना रहा है तो कोई किसी और तरीके से. अब सोशल मीडिया पर एक शख्स ने अपनी कमाई का तरीका लोगों के साथ शेयर किया. शख्स प्रयागराज में पहुंचे लोगों को चन्दन का टीका लगाने का काम कर रहा है. इस काम के जरिये शख्स ने जब एक दिन में की गई कमाई लोगों के साथ शेयर की, तो सब हैरान रह गए.

इसे भी पढ़ें:  Mahakumbh 2025 : शाही स्नान के लिए प्रोटोकॉल जारी, VIP और VVIP को लेकर कही ये बात

दस रुपये से इतनी कमाई
अपने वीडियो में शख्स ने बताया कि वो मात्र दस रुपए के चंदन के डिब्बे के साथ महाकुंभ गया था. वहां वो लोगों को चंदन का टीका लगा रहा था. एक दिन में उसने करीब पच्चीस से तीस हजार लोगों को टीका लगाया. इसके बदले में वो लोगों से पांच और दस रुपए वसूल रहा था. आखिर में शख्स ने खुलासा किया कि सुबह के साढ़े चार से शाम के साढ़े चार तक उसने दस रुपए के चंदन से 65 हजार रुपए कमा लिए.

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles