Advertisment
महाकुंभ 2025

महाकुंभ 2025ः साधु-संत समेत 3.50 करोड़ श्रद्धालुओं ने किया शाही स्नान, संगमनगरी में दिखा आस्था-भक्ति का अद्भुत नजारा

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

प्रयागराज. मकर संक्रांति से महाकुंभ 2025 का शाही स्नान शुरू हो गया है. महाकुंभ के पहले दिन 1.75 करोड़ लोगों ने स्नान किया था. वहीं मकर संक्रांति के दिन 3.50 करोड़ लोगों ने शाही स्नान किया. इस दौरान महाकुंभ क्षेत्र का नजारा देखने वाला था. जहां सभी जयकारे लगाते हुए स्नान करते दिखे. जिसको लेकर सीएम योगी ने पोस्ट किया है.

सीएम ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, ‘आस्था, समता और एकता के महासमागम ‘महाकुंभ-2025, प्रयागराज’ में पावन ‘मकर संक्रांति’ के शुभ अवसर पर पवित्र संगम में आस्था की पवित्र डुबकी लगाने वाले सभी पूज्य संतगणों, कल्पवासियों व श्रद्धालुओं का हार्दिक अभिनंदन!’

इसे भी पढ़ें:  अद्भुत कलाकृतियों से सजे प्रयागराज के रेलवे स्टेशन, मन को मोह लेंगी ये तस्वीरें

आगे उन्होंने कहा, ‘प्रथम अमृत स्नान पर्व पर आज 3.50 करोड़ से अधिक पूज्य संतों/श्रद्धालुओं ने अविरल-निर्मल त्रिवेणी में स्नान का पुण्य लाभ अर्जित किया. प्रथम अमृत स्नान पर्व के सकुशल संपन्न होने पर सनातन धर्म के आधार सभी पूज्य अखाड़ों, महाकुम्भ मेला प्रशासन, स्थानीय प्रशासन, पुलिस प्रशासन, स्वच्छता कर्मियों, स्वयंसेवी संगठनों एवं धार्मिक संस्थाओं, नाविकों तथा महाकुम्भ से जुड़े केंद्र व प्रदेश सरकार के सभी विभागों को हृदय से साधुवाद तथा प्रदेश वासियों को बधाई!’

3.50 करोड़ लोगों ने लगाई आस्था की डुबकी

पंचायती निर्वाणी अखाड़े के संतों ने सुबह 6.15 बजे अमृत स्नान किया. श्री तपोनिधि पंचायती श्री निरंजनी अखाड़ा और श्री पंचायती अखाड़ा आनन्द सुबह 7.05 बजे, श्री पंचदशनाम जूना अखाड़ा श्री पंचाग्नि अखाड़ा और श्रीपंचदशनाम आवाहन अखाड़ा सुबह 8 बजे अमृत स्नान किया. इस दौरारन हाथों में तलवार, त्रिशूल और डमरू लेकर हजारों नागा साधु जब स्नान के लिए निकले तो घाट पर मौजूद लाखों श्रद्धालुओं ने उनका स्वागत किया और हर-हर महादेव के नारे लगाए. महाकुम्भ के प्रथम अमृत स्नान के पावन अवसर पर लाखों साधु-संतों और श्रद्धालुओं ने बड़े ही हर्षोल्लास के साथ पवित्र संगम में स्नान किया. शाम होने तक संगम में 3.50 करोड़ लोगों ने आस्था की डुबकी लगाई. महाकुंभ के पहले ही दिन एक करोड़ से अधिक लोगों ने स्नान किया. इसी क्रम में आज दूसरे दिन अखाड़ों के द्वारा अमृत स्नान किया गया.

इसे भी पढ़ें:  अमित शाह ने त्रिवेणी संगम में लगाई आस्था की डुबकी, कहा- महाकुंभ सनातन संस्कृति का अद्वितीय प्रतीक

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles