Advertisment
रायपुरछत्तीसगढ़

नगरीय निकायों में OBC आरक्षण की मांग, सभी जिला और ब्लॉक मुख्यालयों में कांग्रेस का प्रदर्शन

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

रायपुर। छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव की घोषणा हो गई है। ऐसे में OBC आरक्षण में हुई कटौती के विरोध में कांग्रेस सभी जिला मुख्यालयों में धरना प्रदर्शन कर रही है। जहां राजधानी में सुभाष स्टेडियम के सामने कांग्रेस नेता धरना दे रहे हैं। कांग्रेसी OBC आरक्षण को लेकर राज्य सरकार पर हमला बोल रहे हैं।

वहीं बिलासपुर में जिला पंचायत में ओबीसी आरक्षण को लेकर कांग्रेस ने उग्र प्रदर्शन किया। कांग्रेस नेताओं कहना है कि, जिला पंचायत में हुए आरक्षण में जिला पंचायत अध्यक्ष का एक भी पद ओबीसी के लिए आरक्षित नहीं किया गया। वहीं पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच जमकर झूमाझपटी हुई। लेकिन कांग्रेसी पुलिस बैरिकेड को नहीं हटा सके। पुलिस ने कांग्रेस के युवा नेता का कालर पकड़कर उन्हें पीछे ढकेला।

इसे भी पढ़ें:  CGPSC घोटाला मामले में 05 और आरोपी गिरफ्तार, सभी को भेजा गया CBI की रिमांड पर

बीजेपी ने OBC आरक्षण किया खत्म- बैज 

वहीं पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि, पहले प्रदेश में 16 जिला पंचायत और 85 जनपदों में 25 फीसदी सीटें OBC के लिए आरक्षित होती थी। लेकिन अब अनुसूचित क्षेत्रों में ओबीसी का आरक्षण लगभग खत्म हो गया है।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles