Advertisment
महाकुंभ 2025

महाकुंभ 2025: कल 10 देशों के मेहमान संगम में लगाएंगे डुबकी, महाकुंभ मेला क्षेत्र का कराया जाएगा हवाई भ्रमण

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

प्रयागराज में गुरुवार को 10 देशों का दल महाकुम्भ मेले का भ्रमण करेगा. कुल 21 विदेशी मेहमान संगम में डुबकी लगाएंगे. जिसके बाद इन महमानों को मेला क्षेत्र का हवाई भ्रमण कराया जाएगा. गुरुवार सुबह 8 बजे त्रिवेणी संगम में पवित्र डुबकी लगाने के बाद 9.30 बजे हवाई भ्रमण करेंगे.

बता दें कि महाकुंभ मेले में विदेशी महमान भी उत्साह के साथ इसमें भाग ले रहे हैं. महाकुंभ में श्रद्धालुओं को तांता लगा हुआ है. मेले में देश से ही नहीं, विदेश से भी श्रद्धालु बड़ी संख्या में आ रहे हैं. जिसमें एप्पल के को-फाउंडर दिवंगत स्टीव जॉब्स की पत्नी लॉरेन पॉवेल जाब्स भी शामिल हैं. महाकुंभ में वो सनातन को बेहद करीब से जानेंगी.

इसे भी पढ़ें:  Mahakumbh 2025 : महाकुंभ में उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब, 8.26 करोड़ से अधिक लोगों ने किया गंगा स्नान

गुरु से मिला नया नाम और गोत्र

लॉरेन को अपने गुरु निरंजनी अखाड़े के पीठाधीश्वर स्वामी कैलाशनंद गिरि से एक नया नाम और उनका गोत्र भी मिला है. उनका सनातनी नाम कमला है. उन्हें अच्युत गोत्र मिला है. लॉरेन अभी नौ दिनों तक भारत में रहेंगी और इस दौरान वह महाकुंभ में अपने गुरू महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंदगिरी के शिविर में ही ठहरेंगी.

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles