Advertisment
जांजगीर-चांपाAccidentछत्तीसगढ़

जांजगीर-चांपा में कैप्सूल वाहन ने टाइल्स मिस्त्री को कुचला:मौके पर तोड़ा दम; घर से काम के लिए निकला था

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

जांजगीर-चांपा जिले के बिर्रा मुख्य मार्ग पर कैप्सूल वाहन बाइक सवार को कुचल दिया। युवक की मौके पर ही मौत हो गई। ड्राइवर को पुलिस ने हिरासत में लिया है और वाहन को जब्त किया है। घटना बिर्रा थाना क्षेत्र की है।

जानकारी अनुसार शुक्रवार की दोपहर को बिर्रा मुख्य मार्ग पर तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने सामने से आ रही बाइक को टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार चक्के के नीचे आ गया। मृतक की पहचान बोरसी निवासी नारायण चंद्रा के रूप में हुई है, जोकि टाइल्स मिस्त्री का काम करता था।

सड़क हादसे में टाइल्स मिस्त्री की मौत।

आरोपी ड्राइवर मोके से हुआ फरार, पुलिस ने पकड़ा

इसे भी पढ़ें:  बिलासपुर रेल हादसा: जाँच रिपोर्ट में बड़े खुलासे, अनट्रेंड हाथों में थमा दी थी मेमू की कमान

टाइल्स मिस्त्री घर से काम को लेकर बिर्रा की ओर जा रहा था। मृतक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। वहीं कैप्सूल वाहन को लेकर चालक मौके से भाग निकला, जिससे बम्हनीडीह पुलिस की सहायता से पकड़ा गया। चालक के खिलाफ बिर्रा थाने में अपराध दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles