Advertisment
छत्तीसगढ़

रायगढ़ कलेक्टर कोर्ट में AC का स्वीच ऑन करते ही हुआ धमाका, बाल-बाल बचे कर्मचारी

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में कलेक्ट्रेट परिसर में सोमवार की सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एसी का कंप्रेसर फटने के कारण धमाका हुआ और एसी के चेंबर में आग लग गई। इस दौरान वहां के कर्मचारी बाल-बाल बचे। कलेक्ट्रेट में हर रोज सुबह में प्रार्थना होता है। सुबह 10 बजे प्रार्थना के बाद सभी अधिकारी व कर्मचारी अपने-अपने कक्ष की ओर चले गए।

इस दौरान कलेक्टर कोर्ट के कर्मचारी भी कोर्ट में पहुंचे। इस दौरान वहां के भृत्य ने जैसे ही एसी का स्वीच चालू किया। उसका कंप्रेसर फटा और जोरदार धमाका हुआ। साथ ही एसी चेंबर में आग लग गई। जैसे तैसे पावर कट कराकर आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक एसी के चेंबर के साथ ही फाल्स सिलिंग का कुछ हिस्सा जल गया था और पूरा कमरा धुंआ-धुंआ हो गया था। कंप्रेसर फटने की आवाज से कलेक्ट्रेट के अन्य कर्मचारी भी बाहर निकले और वहां एकत्रित हो गए। यह घटना कर्मचारियों के बैठने के पहले ही घटित हुई जिसके कारण यहां के कर्मचारी बाल-बाल बचे।

इसे भी पढ़ें:  सड़क हादसे में शादी समारोह में जा रहे बाइक सवार की दर्दनाक मौत, महिला गंभीर रूप से घायल

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles