Advertisment
लोकसभा चुनाव 2024छत्तीसगढ़राजनीति

Lok Sabha Elections 2024: दूसरे चरण के लिए आज शाम थम जाएगा प्रचार का शोर

छत्तीसगढ़ की 3 समेत 88 सीटों पर 26 को वोटिंग, जानें पूरी डिटेल

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के मतदान के लिए आज शाम को चुनावी शोर थम जाएगा। दूसरे चरण में 26 अप्रैल को 13 राज्यों की 88 लोकसभा सीटों पर वोट डाले जाएंगे। मतदान शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से हो इसके लिए चुनाव आयोग ने पूरी तैयारी कर ली है। दूसरे चरण में कर्नाटक की सबसे ज्यादा 14 सीटों पर मतदान होगा। वहीं राजस्थान की 13 और छत्तीसगढ़ की 3 सीटों पर वोट डाले जाएंगे।

दूसरी तरफ, तीसरे चरण के मतदान के लिए नाम वापसी की तारीख बीतने के बाद कुल उम्मीदवारों की तस्वीर भी साफ हो गई है। तीसरे चरण के तहत 7 मई को 12 राज्यों/केन्‍द्र शासित प्रदेशों की 95 सीटों के लिए वोट डाले जाएंगे।

इसे भी पढ़ें:  सरकारी स्कूल में बच्चे कर रहे मजदूरी: DEO ने भेजा प्रधान पाठक को शोकॉज नोटिस, कार्रवाई की दी चेतावनी

1351 प्रत्याशी 95 सीटों पर ठोकेंगे ताल

तीसरे चरण में इन 95 सीटों के लिए कुल 1351 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं. चुनाव आयोग के मुताबिक, तीसरे चरण के मतदान के लिए कुल 2963 नॉमिनेशन फॉर्म जमा हुए थे। इनकी जांच के बाद सिर्फ 1563 ऑर्म ही सही पाए गए. इनमें से 212 ने अपना नाम वापस ले लिया, जिसके बाद 1351 प्रत्याशी मैदान में बचे हैं।

दूसरे चरण में किस राज्य की कितनी सीट पर वोटिंग

राज्य लोकसभा सीटों की संख्या (जितने पर वोटिंग होनी है 
असम 05
बिहार 05
छत्तीसगढ़ 03
जम्मू-कश्मीर 01
कर्नाटक 14
केरल 20
मध्य प्रदेश 06
महाराष्ट्र 08
राजस्थान 13
त्रिपुरा 01
उत्तर प्रदेश 08
पश्चिम बंगाल 03

दूसरे चरण में किस राज्य की किन-किन सीटों पर मतदान

इसे भी पढ़ें:  पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा के साथ पुत्र कवासी हरीश से ईडी कर रही पूछताछ, छापेमारी में मिले थे लेन-देन के सबूत

त्रिपुरा: त्रिपुरा पूर्व

जम्मू-कश्मीर: जम्मू लोकसभा

पश्चिम बंगाल: दार्जिलिंग, रायगंज और बालूरघाट

असम: दर्रांग-उदालगुरी, डिफू, करीमगंज, सिलचर और नौगांव

बिहार: किशनगंज, कटिहार, पूर्णिया, भागलपुर और बांका

छत्तीसगढ़: राजनांदगांव, महासमुंद और कांकेर

मध्य प्रदेश: टीकमगढ़, दमोह, खजुराहो, सतना, रीवा और होशंगाबाद

महाराष्ट्र: बुलढाणा, अकोला, अमरावती, वर्धा, यवतमाल- वाशिम, हिंगोली, नांदेड़ और परभणी

उत्तर प्रदेश: अमरोहा, मेरठ, बागपत, गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़ और मथुरा

राजस्थान: टोंक-सवाई माधोपुर, अजमेर, पाली, जोधपुर, बाड़मेर, जालोर, उदयपुर, बांसवाड़ा, चित्तौड़गढ़, राजसमंद, भीलवाड़ा, कोटा और झालावाड़-बारा

कर्नाटक: उडुपी-चिकमगलूर, हासन, दक्षिण कन्नड़, चित्रदुर्ग, तुमकुर, मांड्या, मैसूर, चामराजनगर, बेंगलुरु ग्रामीण, बेंगलुरु उत्तर, बेंगलुरु केंद्रीय, बेंगलुरु दक्षिण,चिकबल्लापुर और कोलार

केरल: कासरगोड, कन्नूर, वडकरा, वायनाड, कोझिकोड, मलप्पुरम, पोन्नानी, पलक्कड़, अलाथुर, त्रिशूर, चलाकुडी, एर्णाकुलम, इडुक्की, कोट्टायम, अलाप्पुझा, मवेलिक्कारा, पथानमथिट्टा, कोल्लम, अट्टिंगल और तिरुअनंतपुरम

इसे भी पढ़ें:  कैंसर का खतरा:‘बुड्ढी के बाल’ में मिलाया जा रहा कपड़ा रंगने वाला रसायन

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles