Advertisment
अन्य खबरेंकवर्धाछत्तीसगढ़

पंडरिया में साहू समाज ने किया चक्काजाम

बदसलूकी करने वाले दोनों बीजेपी कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी, पार्टी से हुए निष्कासित; माफी मांगने पर शांत हुए लोग

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

कबीरधाम जिले के पंडरिया ब्लॉक में साहू समाज पर अभद्र टिप्पणी करना दो भाजपा कार्यकर्ताओं को महंगा पड़ गया। दोनों कार्यकर्ताओं सोनू और मोनू ठाकुर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। साथ ही उन्हें पार्टी से भी निष्कासित कर दिया गया है। इधर गिरफ्तारी से पहले साहू समाज के लोगों ने कार्रवाई की मांग को लेकर गांधी चौक पर चक्काजाम कर दिया।

समाज के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने वाले दोनों बीजेपी कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी और निष्कासन की मांग को लेकर साहू समाज ने पंडरिया में जोरदार धरना-प्रदर्शन किया। गांधी चौक पर हजारों की संख्या में साहू समाज के लोग सड़कों पर उतर आए और चक्काजाम कर दिया। गांधी चौक की तीनों सड़कों को ब्लॉक कर बीजेपी नेताओं के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई।

इसे भी पढ़ें:  ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल, बनारी, जाँजगीर में ‘‘छेरछेरा‘‘ एवं ‘‘मकर संक्रांति‘‘ पर विशेष गतिविधि आयोजित

चक्काजाम के चलते कवर्धा, लोरमी, बिलासपुर और मध्यप्रदेश जाने वाले रास्ते बाधित हो गए। आनन-फानन में पुलिस बल मौके पर पहुंचा और लोगों को समझाइश दी। लेकिन लोग बीजेपी कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी पर अड़ गए। इसके बाद दोनों कार्यकर्ताओं सोनू ठाकुर और मोनू ठाकुर को गिरफ्तार किया गया।

इसके बाद साहू समाज के लोग पंडरिया थाने पहुंच गए और आरोपी से माफी व उन्हें जेल भेजने की बात को लेकर थाने के सामने ही नारेबाजी करने लगे। यहां पुलिस और साहू समाज के लोगों के बीच नोकझोंक भी हुई।गिरफ्तार दोनों कार्यकर्ताओं ने साहू समाज से माफी मांगी, तब काफी मान-मनौव्वल के बाद लोग शांत हुए। इसके बाद चक्काजाम खत्म कर दिया गया।

साहू समाज के लोगों ने कार्रवाई की मांग को लेकर गांधी चौक पर चक्काजाम कर दिया।
साहू समाज के लोगों ने कार्रवाई की मांग को लेकर गांधी चौक पर चक्काजाम कर दिया।

ये है पूरा मामला

इसे भी पढ़ें:  मुख्यमंत्री साय ने शहीद जवानों को पुष्पचक्र अर्पित कर दी भावभीनी श्रद्धांजलि, परिजनों से भेंट कर हुए भावुक

गुरुवार को भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन हुआ था। यहां आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में पंडरिया विधायक भावना बोहरा, सांसद संतोष पांडेय, डिप्टी सीएम विजय शर्मा और विधायक राजेश मूणत भी शामिल हुए थे।

यहां भाजपा कार्यकर्ता का साहू समाज के किसी व्यक्ति से विवाद हो गया। दो भाजपा कार्यकर्ताओं ने उसे जातिगत गाली दे दी थी। इस पर समाज के अन्य लोग भी वहां इकट्ठा हो गए और गालीगलौज करने वाले कार्यकर्ता से सार्वजनिक माफी की मांग करने लगे।

माफी नहीं मांगने पर साहू समाज के लोग कार्यक्रम से निकलकर सड़क पर बैठ गए और विरोध-प्रदर्शन करने लगे थे, जिसके चलते चक्काजाम की स्थिति बन गई थी। काफी देर तक विरोध-प्रदर्शन चलता रहा। इसके बाद समाज के लोग आगे की रणनीति बनाने की बात कहते हुए वहां से चले गए थे। समाज के लोगों का आरोप था कि कार्यक्रम में इतना सब कुछ होता रहा, लेकिन पार्टी के बड़े नेताओं ने कुछ भी नहीं कहा।

इसे भी पढ़ें:  पुलिस मैन्युअल को लांघ गईं थानेदार शबाना आजमी, कुर्सी की मर्यादा हुई तार-तार; DIG लेंगे एक्शन!

एसडीओपी पंडरिया पंकज पटेल ने बताया कि बीजेपी सम्मेलन के दौरान गालीगलौज और वाद विवाद हुआ था। उन्होंने कहा कि आरोपियों के खिलाफ धारा 294, 506, 34 के तहत कार्रवाई की गई है। दोनों की गिरफ्तारी हो गई है।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles