Advertisment
कांग्रेसछत्तीसगढ़लोकसभा चुनाव 2024

रायपुर में NSUI ने खोली ‘मोहब्बत की दुकान’:रविशंकर विश्वविद्यालय के स्टूडेंट्स को बता रहे युवा गारंटी के पॉइंट्स

कार्यकर्ता बोले- बीजेपी ने गुमराह किया

contact for Ad1
S G Travels
Screenshot 2026-01-25 175805
Screenshot 2026-01-25 175719
Screenshot 2026-01-25 175938
Screenshot 2026-01-25 180111
Screenshot 2026-01-25 180040
Screenshot 2026-01-25 180006
Screenshot 2026-01-25 175908
Screenshot 2026-01-25 175838

कांग्रेस के छात्र संगठन NSUI ने रायपुर के पंडित रवि शंकर विश्वविद्यालय में ‘मोहब्बत की दुकान’ खोली है। NSUI के कार्यकर्ता इसके जरिए विश्वविद्यालय के स्टूडेंट्स को कांग्रेस की युवा न्याय गारंटी के तहत 5 वादों के बारे में बता रहे हैं। खासकर युवाओं से जुड़ी गारंटी पर NSUI का फोकस है।

दरअसल, लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अपने सभी विंग को एक्टिव कर जनता तक अपनी गारंटियां पहुंचाने की कोशिश कर रही है। इसी कड़ी में अपने छात्र संगठन के जरिए कांग्रेस युवाओं और छात्रों तक ये बात पहुंचा रही है कि कांग्रेस सत्ता में आई तो युवाओं के लिए बेहतर काम होगा।

कांग्रेस की युवा न्याय गारंटी को स्टूडेंट्स तक पहुंचा रहे NSUI कार्यकर्ता।
कांग्रेस की युवा न्याय गारंटी को स्टूडेंट्स तक पहुंचा रहे NSUI कार्यकर्ता।

विवि गेट के सामने लगाया स्टॉल

इसे भी पढ़ें:  प्रधानमंत्री ई-बस सेवा योजना : रायपुर में चलेंगी 100 इलेक्ट्रिक सिटी बसें, इन स्थानों पर बना रहे डिपो

NSUI विश्वविद्यालय गेट के सामने स्टॉल लगाकर मोहब्बत की दुकान खोली। जिसमें छात्रों से संवाद कर कांग्रेस की 5 गारंटियों पर चर्चा की और कांग्रेस को वोट देने की अपील की। इस दौरान NSUI प्रदेश प्रभारी आकाश चौधरी भी मौजूद रहें।

NSUI ने विश्वविद्यालय गेट के सामने स्टॉल लगाकर 'मोहब्बत की दुकान' खोली है।
NSUI ने विश्वविद्यालय गेट के सामने स्टॉल लगाकर ‘मोहब्बत की दुकान’ खोली है।

BJP ने युवाओं को गुमराह करने का काम किया- NSUI

यूनिवर्सिटी NSUI के प्रभारी निखिल वंजारी ने बताया कि कांग्रेस पार्टी के मैनिफेस्टो से युवाओं और छात्रों में उत्साह दिख रहा है। बीजेपी के 10 साल के कुशासन और गलत नीतियों से छात्र अब त्रस्त हो चुके हैं। पिछले 10 सालों में बीजेपी ने युवाओं को केवल गुमराह करने का काम किया है। युवा वर्ग अब बीजेपी को जवाब देगा और देश में कांग्रेस पार्टी की सरकार बनेगी।

इसे भी पढ़ें:  BMO दंतेवाड़ा और कार्यालय सहायक अधीक्षक गरियाबंद को रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा, दोनों गिरफ्तार

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles