Advertisment
क्राइमछत्तीसगढ़शराब नीति केस

रामनवमी के दिन धड़ल्ले से बिकी शराब

होटल में 1200 की बोतल 2500 में बेची, सरकारी आदेश का उल्लंघन

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

छत्तीसगढ़ सरकार ने रामनवमी पर ड्राई-डे घोषित किया था। इसके लिए सरकारी आदेश भी जारी किया गया। इसके बावजूद रायपुर के जयस्तंभ चौक के पास आदित्य होटल में जमकर शराब बेची गई। यहां दिन ढलते ही शराब प्रेमियों का जमावड़ा लग गया। 1200 की बोतल 2500 में बेची गई।

आदित्य होटल में धड़ल्ले से ब्लैक में शराब बेचने का एक VIDEO भी सामने आया है, जिसमें होटल के बाहर और पार्किंग में शराबियों का जमावाड़ा दिख रहा है। उनसे एक व्यक्ति पैसे वसूल रहा है। फिर दूसरा अंदर से शराब की बड़ी-बड़ी बोतलें लाकर उन्हें सप्लाई कर रहा है। इस दौरान एक शख्स के स्कूटर की डिक्की पर शराब की बोतलें रखते हुए भी दिखाई दे रहा है।

बुधवार को शाम होते ही होटल आदित्य के बाहर शराबियों का सड़क में मजमा जमा रहा। इसी कमरे से शराब सप्लाई की गई।
बुधवार को शाम होते ही होटल आदित्य के बाहर शराबियों का सड़क में मजमा जमा रहा। इसी कमरे से शराब सप्लाई की गई।

ब्लैक में दोगुना रेट करके बेचा

इसे भी पढ़ें:  बिलासपुर ट्रेन से गिरने से दो युवकों की मौत, शव उठाने पहुंचे चौकी प्रभारी और हंड्रेड डायल पायलट आए ट्रेन की चपेट में

वीडियो में दिख रहा है कि एक व्यक्ति ने शराब के कुछ फेमस ब्रांड के नाम लेकर रेट पूछा तो वहां खड़े लोगों ने उसे रेट भी बताया। होटल वालों ने अमूमन 1000-1200 रुपए तक मिलने वाली शराबों को 2000 से 2500 तक ब्लैक में बेचा और खूब मुनाफा कमाया है। ड्राई-डे के दिन कुछ शराब प्रेमी ओवर रेट में भी शराब मिलने के बावजूद खुश नजर आए।

एक अन्य व्यक्ति भी पैसे लेते दिखा।
एक अन्य व्यक्ति भी पैसे लेते दिखा।

होटल के बाहर भी जमा रहा मजमा

बताया जा रहा है कि बुधवार को शाम होते ही होटल आदित्य के बाहर शराबियों का सड़क में मजमा जमा रहा। वे लगातार दोपहिया और कारों को सड़क में खड़ी करके अंदर जाकर शराब लेते रहे। ये सिलसिला देर रात तक चलता रहा।

ड्राई-डे होने के बावजूद करीब 1200 तक की कीमतों की बोतलों को 2500 में बेचा गया।
ड्राई-डे होने के बावजूद करीब 1200 तक की कीमतों की बोतलों को 2500 में बेचा गया।

सरकार ने ये आदेश किया था जारी

इसे भी पढ़ें:  फर्जी आबकारी पुलिस बनकर वसूले हजारों रूपए, 4 आरोपी गिरफ्तार, एक फरार

छत्तीसगढ़ सरकार ने रामनवमी पर 17 अप्रैल बुधवार को शुष्क दिवस घोषित किया था। आदेश में साफ था कि इस दिन प्रदेशभर की शराब दुकानें बंद रहेगी। इसके अलावा रेस्टोरेंट-बार, होटल-क्लब, आहता, भांग जैसे दुकानों को भी बंद रखा जाएगा।

इसके लिए अवर सचिव मनोज कुमार के हस्ताक्षर से पांच बिंदुओं में दिशा निर्देश भी दिए गए थे, लेकिन इनका जमकर उल्लंघन किया गया।

रामनवमी पर 17 अप्रैल बुधवार को शुष्क दिवस घोषित किया था।
रामनवमी पर 17 अप्रैल बुधवार को शुष्क दिवस घोषित किया था।

आदेश की कॉपी-

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles