Advertisment
Uncategorized

लॉरेंस बिश्नोई का अगला टारगेट राहुल गांधी होना चाहिए! इस फेमस एक्टर ने कर डाली विवादास्पद मांग, FIR दर्ज

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

सोशल मीडिया पर उस समय सनसनी फैल गई, जब फेमस ओडिया एक्टर बुद्धादित्य मोहंती ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग से अगला टारगेट कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को करने की मांग कर डाली। इसके बाद एनएसयूआई ने अभिनेता बुद्धदित्य मोहंती के खिलाफ राहुल गांधी पर विवादित सोशल मीडिया पोस्ट के लिए पुलिस शिकायत दर्ज करवाई। हालांकि अभिनेता ने माफी मांगते हुए पोस्ट को हटा लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

बता दें कि कांग्रेस से NCP में शामिल हुए नेता सिद्दीकी की 12 अक्टूबर को मुंबई में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हत्या को लेकर मुंबई पुलिस गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के एंगल पर जांच कर रही है। साथ ही लॉरेंस बिश्नोई गैंग बॉलीवुड एक्टर सलमान खान को टारगेट किए हुए है। गैंग सलमान को मारने की धमकी दे रहा है। इस बीच ओडिया एक्टर बुद्धादित्य मोहंती ने एक पोस्ट में लॉरेंस बिश्नोई से अगले टारगेट राहुल गांधी को बनाने की मांग कर दी। उनके इस विवादित बयान पर अब बवाल मच गया है।

इसे भी पढ़ें:  'हमसे पूछा तक नहीं गया', यूपी उपचुनाव के लिए सपा ने जारी की लिस्ट; छलका कांग्रेस का दर्द

इसको लेकर भारतीय राष्ट्रीय छात्र संघ (एनएसयूआई) ने इस विवादास्पद पोस्ट करने के आरोप में एक ओडिया एक्टर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। एनएसयूआई के राज्य अध्यक्ष उदित प्रधान ने शुक्रवार को राजधानी पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने मोहंती के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।  प्रधान ने कहा कि सोशल मीडिया पोस्ट में मोहंती ने कहा कि एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का अगला निशाना कांग्रेस सांसद राहुल गांधी होने चाहिए। हम अपने नेता के खिलाफ ऐसी टिप्पणी बर्दाश्त नहीं कर सकते।उन्होंने पुलिस को सोशल मीडिया पोस्ट का स्क्रीनशॉट भी सौंपा।

सोशल मीडिया पर मांगी मांफी

इसे भी पढ़ें:  पंजाब के मंत्री का 1.25 मिनट का अश्लील VIDEO वायरल: लड़की के कपड़े उतरवाए, फिर करने लगा 'गंदी बात'

विवाद बढ़ने के बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर माफी मांगी हैं. उन्होंने लिखा, ” राहुल गांधीजी के बारे में मेरी पिछली पोस्ट का उद्देश्य उन्हें निशाना बनाना या फिर नुकसान पहुंचाना या किसी भी तरह से उनका अपमान करना नहीं था। मेरा उद्देश्य उनके खिलाफ लिखना नहीं था. अगर अनजाने में मैंने किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाई है,मैं तहे दिल से माफी मांगता हूं।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles