Advertisment
Uncategorized

सैक्स रैकेट में पकड़ाई TV एक्ट्रेस , हॉटल में चल रहा था जिस्म फरोसी का कारोबार

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

मुंबई : पुलिस ने मुंबई में एक सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है. साथ ही चार महिलाओं को एक होटल से बचाया भी है और एक दलाल को गिरफ्तार भी किया है. इस बात की जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने एक न्यूज एजेंसी को दी. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और आरोपी से पूछताछ कर रही है।

पुलिस अधिकारी के मुताबिक मुंबई पुलिस ने शुक्रवार को शहर के पवई इलाके में एक सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया और चार संघर्षरत महिला अभिनेत्रियों को एक होटल से बचाया. पवई पुलिस की तरफ से यह कार्रवाई एक गुप्त सूचना के आधार पर की गई।

इसे भी पढ़ें:  कंगना रनौत को चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर CISF कर्मी ने मारा थप्पड़, हिरासत में ली गई महिला जवान

अधिकारी ने कहा कि विशिष्ट सूचना के बाद पुलिस ने होटल में जाल बिछाया और महिलाओं को देह व्यापार में धकेलने के आरोप में श्याम सुंदर अरोड़ा नामक एक व्यक्ति को पकड़ा. साथ ही चार संघर्षरत महिला अभिनेत्रियों को बचा भी लिया. पीड़ितों में से एक ने हिंदी टेलीविजन धारावाहिकों में काम किया है. फिलहाल आरोपी व्यक्ति और उसके सहयोगी के खिलाफ पवई पुलिस स्टेशन में भारतीय न्याय संहिता (BNS) और अनैतिक व्यापार (रोकथाम) अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles