Advertisment
Uncategorized

देश के कई CRPF स्कूलों को मिली बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

देश भर में कई सेंट्रल रिजर्व पुलिस फोर्स स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है, जिनमें से दो दिल्ली में और एक हैदराबाद में हैं. सूत्रों के अनुसार, धमकी सोमवार देर रात स्कूल मैनेजमेंट को ई-मेल के माध्यम से दी गई है. रोहिणी के प्रशांत विहार में हुए जोरदार धमाके के ठीक अगले दिन आई है. CRPF स्कूल की दीवार इस धमाके में उड़ गई, हालांकि कोई घायल नहीं हुआ, लेकिन पास की दुकान का साइनबोर्ड और वहां खड़े वाहनों को काफी नुकसान हुआ है.

दिल्ली पुलिस इस मामले में खालिस्तानी लिंक की जांच कर रही है. सोमवार को पुलिस ने टेलीग्राम ऐप को एक पत्र भेजा, जिसमें उस चैनल के बारे में जानकारी मांगी गई, जिस पर बम की धमकी दी गई थी. पिछले कुछ दिनों में 100 से ज्यादा विमानों को बम की झूठी धमकी दी गई है.

इसे भी पढ़ें:  निर्दलीय प्रत्याशी ने SDM को मारा थप्पड़, वोटिंग के दौरान इस बात से नाराज

रविवार को हुए विस्फोट के कुछ घंटों बाद सोशल मीडिया पर ‘जस्टिस लीग इंडिया’ नामक एक चैनल ने एक कथित टेलीग्राम पोस्ट पोस्ट किया, जिसमें विस्फोट का एक वीडियो और खालिस्तान जिंदाबाद वॉटरमार्क था. पुलिस सूत्रों ने बताया कि घटना से पहले की रात के एक संदिग्ध के सीसीटीवी कैमरा फुटेज बरामद किए गए हैं.

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles