Advertisment
Accidentछत्तीसगढ़मुंगेली

लोरमी में 2 बाइक की आमने-सामने टक्कर

हादसे में एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल; इलाज जारी

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

मुंगेली जिले के लोरमी विकासखंड में 2 बाइक की भिड़ंत में एक युवक की मौत हो गई, वहीं दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। मृत युवक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है, वहीं घायल युवक का इलाज शासकीय अस्पताल में चल रहा है। मामला चिल्फी थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, बोडतरा कला निवासी सनत जायसवाल (40) अपनी बाइक से कुछ घरेलू काम से बाहर निकला हुआ था। वहीं गातापारा का रहने वाला योगेश नवरंग विपरीत दिशा से आ रहा था। इसी दौरान चिल्फी थाना क्षेत्र में दोनों बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई।

इसे भी पढ़ें:  कोरबा का 11 साल का अर्जुन बना लखपति लड़का, KBC में चमकी किस्मत

हादसे में एक की मौत, दूसरा युवक घायल

हादसे में सनत जायसवाल की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दूसरे बाइक पर सवार युवक योगेश नवरंग को भी गंभीर चोट आई है। घटना की जानकारी लगने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर मृत युवक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। वहीं गंभीर रूप से घायल युवक को 50 बिस्तर वाले सरकारी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles