Advertisment
अन्य खबरें

महाराष्ट्र में लाड़ला भाई योजना का ऐलान:12वीं पास छात्रों को हर महीने 6 हजार, ग्रेजुएट को 10 हजार देगी शिंदे सरकार

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने राज्य में लाड़ला भाई योजना लॉन्च करने का ऐलान किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस योजना में 12वीं पास छात्रों को हर महीने 6 हजार, डिप्लोमा धारकों को हर महीने 8 हजार रुपए दिए जाएंगे। वहीं, ग्रेजुएट की पढ़ाई पूरी कर चुके छात्रों को 10 हजार रुपए मिलेंगे।

सीएम ने यह घोषणा पंढरपुर में की। सीएम ने कहा राज्य के युवा कारखानों में अप्रेंटिसशिप करेंगे, जिसके बदले उन्हें पैसे दिए जाएंगे। इस साल महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव हैं। इस महाराष्ट्र में इसी साल नवंबर में विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं। ऐसे में बेरोजगारी के मुद्दे पर घिरी सरकार के लिए यह योजना गेम चेंजर साबित हो सकती है।

इसे भी पढ़ें:  रायपुर एयरपोर्ट पर अब 1 मिनट में होगी सिक्योरिटी चेकिंग

बेहतर करियर चुनने में मददगार होगी योजना- CM
मुख्यमंत्री ने कहा कि इतिहास में पहली बार किसी सरकार ने ऐसी योजना पेश की है। योजना से शिक्षा के दौरान युवाओं को जरूरी फाइनेंशियल हेल्प मिलेगी। साथ ही शिक्षा से जॉब की तरफ बढ़ने वाले युवाओं को बेहतर करियर चुनने में मदद करेगी। छात्र पढ़ाई और प्रोफेशनल डेवलपमेंट दोनों पर ध्यान दे सकेंगे।

इससे पहले महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने महाराष्ट्र में बेरोजगार युवाओं का मुद्दा उठाया था। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा था कि महाराष्ट्र में मध्य प्रदेश की लाड़ली योजना के तरह बेरोजगार लड़कों के लिए योजना लागू की जानी चाहिए।

इसे भी पढ़ें:  मोहन कैबिनेट का बड़ा फैसला : MP के इन 18 शहरों में शराबबंदी

नई योजना वोट खरीदने का जरिया- संजय राउत
इधर, योजना पर राजनीतिक बयानबाजी भी शुरू हो गई है। शिवसेना (उद्धव गुट) के नेता संजय राउत ने कहा कि चुनाव से पहले चुनाव से पहले इस तरह की योजनाओं की घोषणा वोट खरीदने का जरिया है। महाराष्ट्र सरकार कर्ज में है और घोषणाओं पर पैसा खर्च किया जा रहा है।

राज्य में पहले से ही चल रही है लाड़की बहिन योजना
इससे पहले महाराष्ट्र मध्य प्रदेश की तर्ज पर माझी लाड़की बहिन योजना लागू कर चुकी है। इस योजना के अंतर्गत राज्य की 21 से 60 साल की महिलाओं को हर महीने 1500 रुपए की आर्थिक सहायता दी जाती है। इसके अलावा महिलाओं को हर साल 3 एलपीजी गैस सिलेंडर भी मुफ्त में दिए जाते हैं। इसी योजना के अंतर्गत राज्य की OBC और आर्थिक रूप से कमजोर (EWS) वर्ग की कॉलेज में एडमिशन लेने वाली छात्राओं की फीस माफ की जाएगी।

इसे भी पढ़ें:  दिल्ली पुलिस और झारखंड ATS की बड़ी कार्रवाई: रांची से अलकायदा के फरार आतंकी को किया गिरफ्तार

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles