Advertisment
अन्य खबरें

स्मार्टफोन बना काल, मोबाइल हुआ ब्लास्ट और चली गई टीचर की जान

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

भंडारा। महाराष्ट्र में स्मार्टफोन एक टीचर के लिए काल बनकर सामने आया। स्कूल से घर जा रहे टीचर का मोबाइल में अचानक ब्लास्ट हुआ और उसकी जान चली गई। हादसा इतना दर्दनाक था कि, जिसने भी यह मंजर देखा उसकी रूह कांप गई। जिला परिषद प्रिंसिपल सुरेश संग्रामे और उनके दोस्त नत्थू गायकवाड़ शुक्रवार को बाइक से जा रहे थे। इसी दौरान अचानक सुरेश की शर्ट की जेब में रखा मोबाइल ब्लास्ट हो गया। हादसे में उनका दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गया. बलास्ट के बाद दोनों घायलों को लोगों ने पास के हॉस्पिटल में भर्ती कराया लेकिन इलाज के दौरान प्रिंसिपल की मौत हो गई। वहीं एक अन्य घायल व्यक्ति की स्थिति खतरे से बाहर बताया जा रहा है।

इसे भी पढ़ें:  गांधी सेतु से गंगा नदी में गिरे अक्षय कुमार, SSB जवानों ने छलांग लगाकर बचाई जान

मिली जानकारी के अनुसार महाराष्ट्र के भंडारा जिले के साकोली तहसील में सिरेगाव टोला के पास एक बाइक से जा रहे टीचर की जेब में रखा हुआ मोबाइल अचानक ब्लास्ट हो गया. इस हादसे में टीचर की मौत हो गई, जबकि साथ बैठा नत्थू नाम का व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है.

इस घटना के बाद जिले में खलबली मच गई है. मृतक जिला परिषद की स्कूल में प्रिंसिपल थे. बाइक से जाने के दौरान अचानक सुरेश की शर्ट की जेब में रखा मोबाइल ब्लास्ट हो गया. इस विस्फोट से उनके कपड़ो में आग लग गई. अचानक हुए ब्लास्ट के कारण दोनों को कुछ समझ नहीं आया. इस ब्लास्ट में सुरेश घायल हो गए. पूरा मामला महाराष्ट्र के भंडारा जिले के सिरेगांव का है.

इसे भी पढ़ें:  'मोदी की तस्वीर वाले थैले में बांटा गया सरकारी राशन'

बताया जा रहा है कि ब्लास्ट के बाद लगी आग से सुरेश का सीना जल गया था. हादसे के बाद उन्हें पास के हॉस्पिटल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया, जहां पर इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. वहीं जब ब्लास्ट हुआ तो सुरेश के पीछे बाइक पर बैठे उनके दोस्त नत्थू बाइक से नीचे गिर गए. जिसके कारण वो गंभीर रूप से घायल हो गए, उनका भी भंडारा के एक हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है.

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles