Advertisment
Uncategorized

खाकी वर्दी, कंधे पर सितारे और महिला बन गई इंस्पेक्टर, फिर हुआ कुछ ऐसा कि खुल गई मैडम की पोल

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

देवरिया. अक्सर सुनने और देखने को मिल जाता है कि फर्जी पुलिस बनकर वसूली की जाती है. हालांकि, शातिर पकड़े भी जाते हैं. कुछ ऐसा ही मामला सामने आया है. जहां एक महिला 8 साल से फर्जी इंस्पेक्टर बनकर कानून के रखवालों को धोखा दे रही थी. लेकिन जब महिला पकड़ी गई और खुलासा किया तो पुलिस के भी होश उड़ गए.

बता दें कि जिले में एक महिला को पुलिस ने गिरफ्तार किया है, जो फर्जी इंस्पेक्टर बनकर घूम रही थी. जिसको पकड़कर पुलिस ने पूछताछ की. पहले तो फर्जी दरोगा (महिला) ने पुलिस वालों को गुमराह करने की कोशिश की. जब पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ किया तो महिला ने अपने काले कारनामे की पोल खोल दी.

इसे भी पढ़ें:  संजय राउत को 15 दिन जेल की सजा, कोर्ट ने 25 हजार का जुर्माना भी लगाया

पूछताछ में फर्जी दरोगा ने बताया कि वह खामपार थाना क्षेत्र के निशानिया पैकौली गांव की रहने वाली है. लखनऊ में किसी प्राइवेट फर्म में काम करती है. छठ पर्व पर उसे घर आना था. ट्रेन में भीड़ देखकर उसने पुलिस की वर्दी और स्टार खरीदा और दारोगा बनकर ट्रेन से घर आ गई. ऐसा करने से उसका किराया बच गया और ट्रेन में जगह भी मिल गई. महिला ने ये भी बताया कि वह पिछले कई सालों से वर्दी पहन कर ही घर आती थी. पुलिस ने महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है.

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles