Advertisment
Uncategorized

संजय राउत को 15 दिन जेल की सजा, कोर्ट ने 25 हजार का जुर्माना भी लगाया

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

इस वक्त की बड़ी खबर मुंबई से आई है। शिवसेना यूबीटी नेता संजय राउत को मानहानि मामले में दोषी ठहराया गया है। मुंबई की एक मेट्रोपोलिटन अदालत ने किरीट सोमैया की पत्नी की मानहानि मामले में संजय राउत को दोषी करार देते हुए 15 दिन जेल की सजा सुनाई। साथ ही 25 हजार का जुर्माना भी लगाया है।

दरअसल राउत को भारतीय दंड संहिता की धारा 500 के तहत मानहानि का दोषी ठहराया गया है। मुंबई के रुइया कॉलेज में ऑर्गेनिक केमिस्ट्री की प्रोफेसर मेधा ने राउत के खिलाफ धारा 499 (किसी तरह का आरोप लगाना या प्रकाशित करना) और 500 (मानहानि) के तहत कार्रवाई की मांग की थी। राउत ने उन पर और उनके एनजीओ युवा प्रतिष्ठान पर 100 करोड़ रुपये के शौचालय घोटाले का आरोप लगाया है।

इसे भी पढ़ें:  मुख्यमंत्री से मिला छत्तीसगढ़ कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन और जनसंपर्क अधिकारी संघ का संयुक्त प्रतिनिधिमंडल

बता दें कि संजय राउत ने किरीट सोमैया और उनकी पत्नी पर गंभीर आरोप लगाया था। कहा गया था कि किरीट सोमैया ने अपनी पत्नी की मदद से 100 करोड़ रुपये का टॉयलेट घोटाला किया था। इसपर किरीट सोमैया का बयान भी आया था। उन्होंने कहा कि अगर संजय राउत कोई सबूत देंगे तब ही वह जवाब देंगे।

बीजेपी नेता किरीट सौमैया की पत्नी मेधा सोमैया की याचिका पर मुंबई के शिवड़ी कोर्ट में आज सुनवाई हुई। अदालत ने सुनवाई समाप्त होने के बाद शिवसेना के राज्यसभा सांसद संजय राउत इस मामले में दोषी करार दिया।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles