Advertisment
छत्तीसगढ़

25 लाख के इनामी कुख्यात नक्सल प्रभाकर की गिरफ्तारी की पुष्टि, कांकेर पुलिस ने जारी किया प्रेस नोट

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

कांकेर। नक्सल प्रभावित छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में कुख्यात नक्सल प्रभाकर की गिरफ्तारी की पुष्टि हो गई है. कांकेर पुलिस ने एक  प्रेस नोट कर इसकी पुष्टि की है. SZCM रैंक का नक्सली प्रभाकर उर्फ बालमुरी नारायण राव पर 25 लाख का इनाम घोषित है. सीसीएम सचिव गणपति का चचेरा भाई है.

25 लाख रुपए से अधिक का इनामी था नक्सली लीडर प्रभाकर 

साल 1997 से नक्सल संगठन में सक्रिय प्रभाकर पर पुलस 25 लाख रुपए से अधिक का इनाम घोषित कर रखा है. गत 19 दिसंबर को मुखबिर की सूचना पर नाकाबंदी कर अंतागढ़ से ही प्रभाकर को गिरफ्तार किया गया.  हालांकि पहले कांकेर पुलिस ने  प्रभाकर की गिरफ्तारी से इनकार किया है.

इसे भी पढ़ें:  गिरफ्तारी से बचने भूपेश बघेल की सुप्रीम कोर्ट में याचिका: गिरफ्तार न कर जांच में सहयोग का अवसर मांगा

राज्य सरकार नक्सलियों के खिलाफ चला रही है अभियान

गौरतलब है केंद्र और राज्य सरकार द्वारा छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित जिलों में लगातार नक्सल विरोधी अभियान चलाए जा रहे हैं, जिससे लगातार नक्सली गिरफ्तार किए जा रहे हैं और नक्सली सरेंडर कर रहे हैं, जिन्हें सरकार पुनर्वास योजना के तहत मुख्य धारा में लाने का ्प्रयास कर रही है.

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles