Advertisment
Accidentछत्तीसगढ़दुर्ग

कोयला लोड ट्रक में लगी आग:भिलाई में टोल प्लाजा के पास मची अफरा-तफरी, फायर ब्रिगेड की टीम ने पाया काबू

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

दुर्ग जिले में कोयला लोड एक ट्रक में अचानक आग लग गई। आग लगने की जानकारी ट्रक ड्राइवर को नहीं थी। वह जैसे ही बाफना टोल प्लाजा पहुंचा, वहां के CCTV कैमरे में आग लगने की जानकारी लगी। इसके बाद फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची और आग को बुझाया।

दुर्ग जिले के अग्निशमन अधिकारी नागेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि 15 जून की रात 2 बजे उनके पास फोन आया कि बाफना टोल प्लाजा नेहरू नगर के पास एक ट्रक में आग लगी है। उन्होंने तुरंत एक टीम को फायर ब्रिगेड के साथ वहां भेजा। टीम पहुंची तो देखा कि ट्रक के डाले से धुंआ निकल रहा है।

वह ट्रक जिसमें लगी आग
वह ट्रक जिसमें लगी आग

पानी की मदद से आग पर क़ाबू पाया

इसे भी पढ़ें:  माब लिचिंग मामले में जिला मुस्लिम समाज का जोरदार विरोध प्रदर्शन, धरना के बाद राष्ट्रपति के नाम सौंपा गया ज्ञापन

कोयल के अंदर से आग निकल रही है। अग्निशमन कर्मियों ने ट्रक पर रखे कोयला पर में लगी को बुझाने का प्रयास किया तो आग और भड़कने लगी। इसके बाद बड़ी सावधानी से एक दमकल पानी की मदद से आग पर क़ाबू पाया गया।

समय पर पानी डालने से आग को ट्रक के दूसरी तरफ बढ़ाने से रोक लिया गया। इससे एक बड़ा हादसा होने से टल गया। गनीमत यह रही कि दुर्घटना में किसी प्रकार की जानमाल की हानि नहीं हुई।

बिलासपुर से कोयल लेकर आ रहा था ट्रक

जानकारी के मुताबिक ट्रक CG04 NS9279 बिलासपुर से कोयला लोडकरके दुर्ग की तरफ आ रहा था। उसे दुर्ग के रममढ़ा इंडस्ट्रियल एरिया जाना था। यदि समय पर आग लगने की जानकारी नहीं होती तो ट्रक में रखा कोयला पूरी तरह से आग पकड़ लेता और ट्रक जलकर राख हो जाता।

इसे भी पढ़ें:  मां बम्लेश्वरी का दरबार दुल्हन की तरह सजा

अग्निश्मन विभाग की टीम यह नहीं पता लगा पाई है कि आग गर्मी की वजह से लगी या अन्य किसी कारण से।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles