Advertisment
छत्तीसगढ़

दिल्ली ब्लास्ट में रायपुर पासिंग कार जली:बालोद निवासी प्रशांत बघेल के नाम पर रजिस्टर्ड, पिता बोले- बेटा सुरक्षित

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

बालोद। देश की राजधानी दिल्ली के लाल किले के धमाका होने से 12 लोगों की मौत हो गई है। इस हादसे में छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के रहने वाले युवक की एक कार भी क्षतिग्रस्त हुई है। रायपुर पासिंग नंबर CG 04 PY 6021 की कार गुण्डरदेही ब्लॉक के ग्राम सिर्री गांव के रहने वाले हिमांशु बघेल की है। हिमांशु नोएडा में सेल्फ कार ड्राइव कंपनी चलाता है।

हिमांशु बघेल ने कार रेंट पर देता है घटना के वक्त कार रेंट पर दिया था। बताया जा रहा है कि, कार में मौजूद सभी लोग सुरक्षित हैं। वहीं घटना को लेकर हिमांशु के पिता ने कहा- बेटा सुरक्षित है हिमांशु के साथ रहने वाला जयंत दिल्ली से गांव के लिए रवाना हो गया है। वहीं बेटे से बात होने के बाद परिजनों ने राहत की सांस ली है।

इसे भी पढ़ें:  छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों का बड़ा ऑपरेशन : नक्सलियों की गुरिल्ला आर्मी के साथ भीषण मुठभेड़, 10 नक्सली मारे गए

कार में 4 लोग मौजूद थे
घटना के वक्त कार उत्तराखंड की एक परिवार को रेंट पर दिया था जो शादी की खरीदी करने चाँदनी चौक गए हुए थे। जब ब्लास्ट हुआ तो कार में 4 लोग मौजूद थे जिसमे एक व्यक्ति को हल्की चोट आई बाकी सभी सुरक्षित है। हिमांशु के साथ काम करने वाले दुर्ग के जयंत जब दिल्ली से वापस आए तो सिर्री गांव पहुँच कर परिजनों से मुलाक़ात की और घटना के बारे में बताया।

कार को पहुंचा नुकसान
हिमांशु के पिता ने बताया कि, बेटे से मेरी बात हुई है वह सुरक्षित है जबकि कार को नुकसान पहुंचा है। कार के ड्राइवर साइड का हिस्सा पूरी तरह से जल गया है। साथ ही शीशे भी टूट गए हैं, फिलहाल कार कौन चला रहा था इसका अभी तक पता नहीं चल पाया है। सभी लोग सुरक्षित है धमाके के कारण गाड़ी का कांच टूटा है बाक़ी सब ठीक है। पिछले 5 साल से कर रेट में देने का काम दिल्ली नोएडा में कर रहे हैं।

इसे भी पढ़ें:  बिलासपुर के दो बार लड़कियों को आफर कर रहे फ्री अनलिमिटेड शराब, गृहमंत्री के निर्देश पर हुई FIR

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles