Advertisment
Accidentछत्तीसगढ़बलरामपुर

होली मिलन का भांग पीना पड़ा भारी

78 गांव के 400 ग्रामीण हुए फूड पॉइजनिंग के शिकार, अस्पताल में कम पड़ गए बिस्तर

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

बलरामपुर। होली मिलन कार्यक्रम में शामिल ग्रामीण दूषित भांग पीने की वजह से फूड पॉइजनिंग के शिकार हो गए. एक-दो नहीं बल्कि 78 गांव के 400 से अधिक पीड़ितों के लिए स्वास्थ्य केंद्र में बिस्तर कम पड़ गए. हालात को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग कैंप लगाकर ग्रामीणों के इलाज में जुटा है.

मामले में जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बसंत सिंह ने बताया कि मुख्य रूप से सनवाल, डिंडो, रामचंद्रपुर, बगरा सहित आसपास के 78 गांव के लोग प्रभावित हुए हैं. प्रभावितों की संख्या करीबन 400 है. उपचार के लिए सनावल उप स्वास्थ्य केंद्र लाया गया है.

सीएमएचओ ने बताया कि होली के दौरान खाने-पीने से ग्रामीण फूड प्वाइजनिंग के शिकार हुए हैं. सभी की स्थिति सामान्य है. स्वास्थ्य विभाग स्थिति पर सतत् निगरानी रखे हुए है. उन्होंने कहा कि बीते दो-तीन दिनों में प्रभावितों ने कहां-कहां खाया-पिया है, इसकी भी जांच की जा रही है.

इसे भी पढ़ें:  च्वाइस सेंटर संचालक ने थमाया फर्जी प्रवेश पत्र, परीक्षा केंद्र में पकड़ी गई छात्रा

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles