Advertisment
Uncategorized

इजरायल ने जम्मू-कश्मीर को पाकिस्तान में दिखाया, जेरूसलम से दिल्ली तक मच गया कोहराम

contact for Ad1
S G Travels

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सबसे करीबी मित्र बेंजामिन नेतन्याहू के देश इजरायल ने एक ऐसी गलती कर दी, जिसे लेकर जेरूसलम से दिल्ली तक कोहराम मच गया। दरअसल इजरायल ने जम्मू कश्मीर के हिस्से को पाकिस्तान में दिखा दिया। मैप जारी होने के बाद सोशल मीडिया यूजर गुस्सा हो गए हालांकि अपनी गलती स्वीकार करते हुए बाद में सुधार कर दिया।

मामले में भारत में इजरायली राजदूत ने भी संज्ञान लिया और बीते शुक्रवार को कहा कि इजरायल ने भारत का वह नक्शा हटा दिया है जिसमें जम्मू-कश्मीर को गलत तरीके से पाकिस्तान में दर्शाया गया था। इजरायली राजदूत ने कहा कि एक्स पर भारतीय यूजर के पोस्ट पर रिप्लाई देते हुए लिखा कि ये वेबसाइट के एडिटर के गलती की वजह से हुआ था। केंद्र शासित प्रदेश जम्मू और कश्मीर के मुद्दे पर भारत हमेशा कहता रहा है कि ये एक अभिन्न और अविभाज्य हिस्सा है।

इसे भी पढ़ें:  क्या चाइल्ड पोर्न देखना अपराध, SC में फैसला सुरक्षित:केरल HC बोला- अकेले देखना क्राइम नहीं; मद्रास HC ने कहा- फोन में रख सकते

बता दें कि आज से 3 साल पहले भी साल 2021 में एक्स (पूर्व में ट्विटर) एक बड़ी मुसीबत में पड़ गया था, जब एक मैप में उन्होंने केंद्र शासित प्रदेश जम्मू और कश्मीर और लद्दाख को एक अलग देश के रूप में दिखाया था। इसके अलावा 2022 में विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने भी जम्मू और कश्मीर को गलत तरीके से पेश किया था। इसके बाद भारत ने ग्लोबल लेवल पर मामले को उठाया था।

7 दुश्मनों से अकेला लड़ रहा इजरायल

बता दें कि इजरायल दिनों 7 मोर्चे पर एक साथ अपने दुश्मनों से लड़ रहा है। इजरायल गाजा में हमास के खिलाफ लड़ाई लड़ रहा है तो वहीं लेबनान में हिजबुल्लाह के खिलाफ निर्णायक जंग भी कर रहा है। इसके अलावे यमन में हूति और ईरान के साथ भी इसका संघर्ष चल रहा है।

इसे भी पढ़ें:  जम्मू-कश्मीर में सेना ने बस खाई में गिरने से बचाई:ब्रेक फेल हुआ, लोग कूदने लगे

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles