Advertisment
व्यापार जगतदेश- विदेश

शेयर बाजार में हाहाकार, निवेशकों के सात लाख करोड़ से अधिक डूबे

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

मुंबई। शेयर बाजार के करीब डेढ़ प्रतिशत लुढ़कने से मचे कोहराम में आज निवेशकों के सात लाख करोड़ रुपए से अधिक डूब गए। बीएसई का तीस शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 1062.22 अंक अर्थात 1.45 प्रतिशत की भारी गिरावट लेकर करीब तीन सप्ताह के निचले स्तर 72,404.17 अंक रह गया। इससे निवेशकों के 734,513.48 करोड़ रुपए डूब गए। विश्लेषकों के अनुसार, चुनावी नतीजों पर अनिश्चितता के कारण बाजार में गिरावट देखने को मिल रही है। इस मंदी के पीछे फिलहाल कोई बड़ा वैश्विक कारण नहीं है।

अब तक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) बाजार में बिकवाली जबकि घरेलू निवेशक खरीददारी कर रहे थे, लेकिन चुनाव जैसा बड़ा इवेंट होने के कारण घरेलू निवेशकों ने खरीदारी कम कर दी है और एफआईआई लगातार बिकवाली कर रहे हैं। इस कारण बाजार में दबाव देखने को मिल रहा है। बिकवाली के दबाव में 08 मई को 4,00,69,409.62 करोड़ रुपए रहा बाजार पूंजीकरण आज गुरुवार को 734,513.48 करोड़ रुपए कम होकर 3,93,34,896.14 करोड़ रुपए पर आ गया।

इसे भी पढ़ें:  हिंदुओं की रक्षा करना बांग्लादेश सरकार की जिम्मेदारी, भारत ने मोहम्मद यूनुस को खूब सुनाया

Stock Market crash sensex fall more than 800 points adani enterprises share  plungs, Aaj ki Taza Khabar, Latest News in Hindi, Newstrack Samachar | Share  Market: शेयर बाजार में हाहाकार, सेंसेक्स में

शुरूआती कारोबार में सेंसेक्स 33 अंक बढ़कर 73,499.49 अंक पर खुला और यही इसका दिवस का उच्चतम स्तर भी रहा। इसके बाद शुरू हुई बिकवाली के दबाव में यह लगातार गिरता हुआ कारोबार के अंतिम चरण में 72,334.18 अंक के निचले स्तर तक लुढ़क गया। अंत में पिछले दिवस के 73,466.39 अंक की तुलना में 1.45 प्रतिशत कमजोर होकर 72,404.17 अंक पर आ गया। वहीं, निफ्टी 78 अंक गिरकर 22,224.80 अंक पर खुला और सत्र के दौरान 22,307.75 अंक के उच्चतम जबकि 21,932.40 अंक के निचले स्तर पर रहा। अंत में पिछले सत्र के 22,302.50 अंक की तुलना में 1.55 प्रतिशत की भारी गिरावट के साथ 21,957.50 अंक पर बंद हुआ।

इसे भी पढ़ें:  अमेरिका में अब पाकिस्तानियों की 'नो एंट्री', ट्रंप के आदेश पर तैयार हुआ मसौदा; लिस्ट में 43 देशों के नाम

इस दौरान सेंसेक्स की जिन कंपनियों के शेयरों ने नुकसान उठाया उनमें एलटी 5.56, एशियन पेंट 4.51, जेएसडब्ल्यू स्टील 3.46, आईटीसी 3.27, बजाज फाइनेंस 2.83, इंडसइंड बैंक 2.73, टाटा स्टील 2.47, एनटीपीसी 2.43, बजाज फिनसर्व 2.17, एचडीएफसी बैंक 2.10, रिलायंस 1.85, विप्रो 1.71, पावरग्रिड 1.61, टेक महिंद्रा 1.51, सन फार्मा 1.39, नेस्ले इंडिया 1.20, भारती एयरटेल 1.08, एक्सिस बैंक 0.90, आईसीआईसीआई बैंक 0.77, हिंदुस्तान यूनिलीवर 0.68, अल्ट्रासिमको 0.58, कोटक बैंक 0.46, टीसीएस 0.46, टाइटन 0.43 और मारुति 0.09 प्रतिशत शामिल रहे। वहीं, टाटा मोटर्स 1.77, महिंद्रा एंड महिंद्रा 1.37, एसबीआई 1.14, इंफोसिस 0.80 और एचसीएल टेक के शेयर 0.80 प्रतिशत लाभ में रहे।

इसे भी पढ़ें:  बेगूसराय में बाल बाल बचे अमित शाह, उड़ान भरते वक्त हेलीकॉप्टर लहराया

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles