Advertisment
देश- विदेश

दुनिया के सबसे खतरनाक बॉर्डर ‘डूरंड लाइन’ क्रॉस कर पाकिस्तान में घुसे तालिबानी लड़ाके, अत्याधुनिक हथियारों से पाक सैनिकों पर कर रहे हमला

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

दुनिया के सबसे खतरनाक बॉर्डर ‘डूरंड लाइन’ पर पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच युद्ध शुरू हो गया है। अफगानिस्तान के तालिबानी लड़ाके डूरंड लाइन क्रॉस कर पाकिस्तान पर कहर बरपा रहे हैं। भारी मशीनगन और आधुनिक हथियारों से लैस तालिबानी लड़ाकों ने पाकिस्तानी चौकियों पर धावा बोला है। साथ ही काफी संख्या में तालिबानी लड़ाके टैंकों के साथ पाकिस्तान की तरफ कूच किया है। आने वाले दिनों में दोनों देशों के बीच युद्ध घाटक रूप ले सकता है। जानकारी के मुताबिक अबतक 20 से ज्यादा पाकिस्तानी सैनिक मारे जा चुके हैं।

विगत मंगलवार (24 दिसंबर) की रात पक्तिका प्रांत में पाकिस्तान ने एयरस्ट्राइक की थी। पाकिस्तान ने इसे आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई बताया था। हालांकि हमले में जिन 51 लोगों की मौत हुई थी, उनमें सबसे ज्यादा महिलाएं और बच्चे शामिल थे।

इसे भी पढ़ें:  पाकिस्तानी हमले में 3 अफगानी क्रिकेटरों की मौत, PAK सेना ने पक्तिका में आसमान से बरसाए बम

पाकिस्तान के एयरस्ट्राइक के बाद अफगानिस्तान की तालिबान सरकार भड़क गई। इसके बाद तालिबान आर्मी ने पाकिस्तान के खिलाफ सीमाओं पर मोर्चा खोल दिया है। बताया जा रहा है कि, अफगान सीमा बलों ने खोस्त प्रांत के अली शिर जिले में कई पाकिस्तानी सैन्य चौकियों को आग के हवाले कर दिया और पक्तिया प्रांत के डंड-ए-पतन जिले में दो पाकिस्तानी चौकियों पर कब्जा कर लिया है।

अफगानिस्तान के पूर्वी पक्तिका प्रांत में प्रतिबंधित तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) के कैंपों पर पाकिस्तानी बमबारी के बाद से दोनों ओर हमले जारी हैं। गुलाम खान क्रॉसिंग पर तालिबानी लड़ाके धड़ाधड़ा हमले कर रहे हैं। पाकिस्तानी सेना का कहना है कि तालिबान बॉर्डर के पास उनकी चौकियों पर भारी और अत्याधुनिक हथियारों से हमला कर रहा है। वही, तालिबान का कहना है कि वह पाकिस्तान से सटी सीमा पर अराजक तत्वों को निशाना बना रहा है।

इसे भी पढ़ें:  डोनाल्ड ट्रंप के शपथ ग्रहण में नजर आई नए भारत की झलक, पहली पंक्ति में दिखे जयशंकर; पीछे बैठे जापानी विदेश मंत्री

टोलो न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, तालिबान के रक्षा मंत्रालय का कहना है कि डूरंड लाइन पर दोनों ओर से हिंसक झड़प हो रही है। तालिबान ने पाकिस्तानी सेना की दो चौकियों पर कब्जा कर लिया है। तालिबानी सैनिकों ने भारी हथियारों का इस्‍तेमाल कर डूरंड लाइन पर मौजूद पाकिस्‍तानी सेना की कई चौकियों को आग के हवाले कर दिया। इस दौरान पाकिस्तानी सेना के 19 सैनिकों की मौत हो गई और बाकी भाग खडे़ हो गए।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles