Advertisment
देश- विदेश

9 महीने 14 दिन बाद पृथ्वी पर लौटीं सुनीता विलियम्स, फ्लोरिडा तट पर लैंड हुआ यान, ड्रैगन ने दिलाई अंतरिक्ष की ‘कैद’ से फ्रीडम

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

भारतीय मूल की अमेरिकी नासा की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर 9 महीने 14 दिन (286 दिन) बाद धरती पर लौट आए हैं। फ्लोरिडा के तट पर भारतीय समय के अनुसार तड़के लगभग 3:30 बजे स्पेसएक्स के ‘ड्रैगन कैप्सूल’ ने समुद्र में लैंड किया। यह मिशन सिर्फ 8 दिनों के लिए था, लेकिन यान में खराबी के कारण इसमें रिकॉर्ड 9 महीने लग गए। सुनीता विलियम्स पिछले 286 दिन से अंतरिक्ष में फंसी हुई थी। इस लैंडिंग के साथ ही ऐतिहासिक अंतरिक्ष मिशन का समापन हो गया।

इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन से उन्हें पृथ्वी पर लौटने पर 17 घंटे का वक्त लगा। स्पेसक्राफ्ट के पृथ्वी के वायुमंडल में प्रवेश करने पर इसका तापमान 1650 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा हो गया था। इस दौरान करीब 7 मिनट के तक कम्युनिकेशन ब्लैकआउट रहा।

इसे भी पढ़ें:  कब्र से आ रही थी चीखने की आवाज: पुलिसवाले रह गए दंग, 4 दिन से जिंदा दफन बुजुर्ग को बाहर निकाला, देखें VIDEO

ड्रैगन कैप्सूल के अलग होने से लेकर समुद्र में लैंडिंग तक करीब 17 घंटे लगे। 18 मार्च को सुबह 08:35 बजे स्पेसक्राफ्ट का हैच हुआ, यानी दरवाजा बंद हुआ। 10:35 बजे स्पेसक्राफ्ट ISS से अलग हुआ। 19 मार्च को रात 2:41 बजे डीऑर्बिट बर्न शुरू हुआ। यानी, कक्षा से उल्टी दिशा में स्पेसक्राफ्ट का इंजन फायर किया गया। इससे स्पेसक्राफ्ट की पृथ्वी के वातावरण में एंट्री हुई और सुबह 3:27 बजे फ्लोरिडा के तट पर पानी में लैंडिंग।

सुनीता विलियम्स के पैतृक गांव में जश्न

सुनीता विलियम्स की 9 महीने बाद अंतरिक्ष से वापसी की खबर सुनते ही गुजरात में उनके पैतृक गांव में जश्न का माहौल है। पैतृक गांव झूलासन में लोगों ने खुशी जाहिर की और पटाखे फोड़े।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles