Advertisment
Uncategorized

पढ़ाने की जगह क्लास रूम में महिला के साथ गंदी हरकत कर रहा था शिक्षक, खुद ही वीडियो बनाकर वायरल किया – School Viral Video

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

बिहार के जहानाबाद के इश्कबाज शिक्षक का वीडियो सोशल मीडिया पर इन दिनों सनसनी मचाए हुए है। शिक्षक स्कूल के क्लास रूम में पढ़ाने की जगह एक महिला के साथ किस (चुंबन) लेते हुए दिख रहा है। वहीं खुद ही इसका वीडियो भी बना रहा है। शिक्षक की इस घिनौनी हरकत पर अब विभाग एक्शन में दिख रहा है। हालात यह हो गए हैं कि नौकरी खतरे में पड़ गई है।

शिक्षा विभाग इस मामले में कार्रवाई करने में जुटा है। शिक्षा विभाग ने आरोपी शिक्षक से स्पष्टीकरण मांगा है और कार्रवाई करने की बात कही है।

दरअसल, जहानाबाद के धनौती प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक मिथिलेश कुमार एक महिला के साथ बंद कमरे में अश्लील हरकतें करते नजर आ रहा है। इस दौरान गुरु जी ने इश्क करने का वीडियो खुद ही अपने मोबाइल से बनाया है और यही अब वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो वायरल होते विभाग में हड़कंप मच गया।

आरोपी शिक्षक से मांगा गया स्पष्टीकरण’

इधर इस संबंध में जिला शिक्षा पदाधिकारी रश्मि रेखा ने बताया कि आरोपी शिक्षक की पहचान कर ली गई है। उसका नाम मिथलेश कुमार है। वह प्राथमिक विद्यालय धनौती में पदस्थापित है. वायरल वीडियो के आधार पर डीपीओ स्थापना ने आरोपी शिक्षक से स्पष्टीकरण मांगा है।

जांच के बाद होगी कार्रवाई

डीईओ ने कहा कि साथ ही यह पता लगाया जा रहा है कि यह वीडियो कब और कहां का है, स्कूल आवर का है या ऑफ आवर का? वीडियो में दिख रही महिला कौन है? इन तमाम बातों की जांच की जा रही है. जांच के बाद विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी. इसको लेकर विभाग एक्शन में है।

वहीं मामले में आरोपी शिक्षक का बयान भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। लोकल न्यूज नैचल से बात करते हुए शिक्षक ने माना की वीडियो में वही है। साथ ही उसने कहा कि वीडियो स्कूल का नहीं है। वो हमारे घर का है। साथ ही मेरे साथ दिख रही महिला मेरी पत्नी है।

इसे भी पढ़ें:  मंदिर में गौ मांस फेंकने वालों के घर चला बुलडोजर: अवैध मांस-मटन की दुकानों पर भी प्रशासन ने की कार्रवाई

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles