Advertisment
छत्तीसगढ़रायपुर

घायल जवान कैलाश ने सीएम और एचएम से बोला- ठीक होते ही फिर मारूंगा नक्सलियों को

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

रायपुर। छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय और डिप्टी सीएम विजय शर्मा रविवार को अबूझमाड़ नक्सली हमले में घायल जवानों से मिलने रामकृष्ण अस्पताल पहुंचे। जहां मुठभेड़ में घायल एसटीएफ के जवान कैलाश नेताम ने मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय से कहा कि, ठीक होते ही और मारूंगा। अस्पताल के बिस्तर में लेटे घायल जवान की इस बुलंद आवाज ने कैप्टन विक्रम बत्रा की याद दिला दी। जिन्होंने कारगिल की लड़ाई लड़ते हुए कहा था कि, ‘ये दिल मांगे मोर’।

दरअसल, सीएम विष्णुदेव साय और उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा नारायणपुर जिले में नक्सली मुठभेड़ में घायल जवानों से मिलने अस्पताल पहुंचे थे। इस दौरान सीएम श्री साय ने घायल जवानों से उनका हालचाल जाना। सीएम श्री साय उनसे जब घटना की जानकारी ले रहे थे तब एसटीएफ के घायल जवान कैलाश नेताम ने कहा कि, ठीक होते ही और मारूंगा। यह सुनते ही मुख्यमंत्री गर्व से भर गए। उन्होंने कहा कि, मां भारती के इन वीर जवानों से हमें हौसला मिलता है। घायल होकर भी यह जज्बा भारत के बलिदानी वीरों की परंपरा है। जिन्होंने कभी देश को झुकने नहीं दिया।

इसे भी पढ़ें:  कार-बाइक की टक्कर, 2 की मौत:हादसे के बाद ड्राइवर मौके से फरार, हादसे के बाद ग्रामीणों में आक्रोश का माहौल

सीएम ने डॉक्टरों को उचित इलाज के दिए निर्देश 

एसटीएफ के एक और घायल जवान लेखराम नेताम के ऑपरेशन थियेटर में होने के कारण सीएम श्री साय उनसे  मुलाकात नहीं कर पाए। लेकिन डॉक्टरों से उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। साथ ही मुख्यमंत्री ने बीते दिनों बीजापुर में नक्सली हमले में घायल एक अन्य डीआरजी के जवान लच्छु कढ़ती से भी मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। मुख्यमंत्री ने जवानों की हौसला अफजाई करते हुए उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। उन्होंने डॉक्टरों को बेहतर इलाज के लिए निर्देश भी दिए हैं। उनके साथ विधायक मोतीलाल साहू और पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा भी अस्पताल पहुंचे थे।

इसे भी पढ़ें:  पशु ढोने वाले वाहन में नेताओं के कटआउट परिवहन का हुआ विरोध — निगम आयुक्त ने तीन अफसरों को थमाया नोटिस

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles