Advertisment
छत्तीसगढ़राजनीतिरायपुर

बृजमोहन 24 जून से पहले छोड़ेंगे विधायकी, बोले- CM चाहें तो 6 महीने तक मंत्री रह सकते हैं

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

बृजमोहन सांसद पद से इस्तीफा देंगे या विधायक पद से। इसका संस्पेंस अब खत्म हो गया है। इसे लेकर खुद बृजमोहन अग्रवाल ने कह दिया है कि वो विधायक पद से इस्तीफा देंगे। माना जा रहा है कि 24 जून से पहले-पहले वो इस्तीफा सौंप देंगे क्योंकि इसके बाद वो संसद के नए सत्र में शामिल होने दिल्ली जाएंगे।

मीडिया ने इस्तीफे, मंत्री पद को लेकर सवाल किए इसके जवाब बृजमोहन ने दिए। उनसे जब पूछा गया कि आप कब इस्तीफा दे रहे हैं बृजमोहन बोले- केंद्रीय नेतृत्व में सांसद का चुनाव लड़वाया है तो सोच समझकर लड़वाया है। नियम के अनुसार जब भी होगा मैं विधायक पद से इस्तीफा दूंगा। मुख्यमंत्री जी के अधिकारों में है कि वह चाहे तो किसी भी जो विधायक नहीं है, उसको भी 6 महीने तक मंत्री रख सकते हैं। ये कहकर बृजमोहन ने मंत्री पद पर बनने रहने की अपनी इच्छा जता दी।

इसे भी पढ़ें:  छत्तीसगढ़ सरकार अब खुद खरीदेगी शराब, साय कैबिनेट ने लिया बड़ा फैसला

बृजमोहन की जगह कौन होगा ?
ये पूछे जाने पर कि आपकी जगह यहां प्रदेश में कौन होगा, दक्षिण कौन जीतेगा, बृजमोहन ने जवाब में कहा- जो आएगा वह अपना परफॉर्मेंस दिखाएगा, पांचों उंगलियां बराबर नहीं होती हैं। केंद्र में पद को लेकर कहा- अभी बहुत समय है अभी तो सरकार को बने हुए मुश्किल से 6 दिन हुए हैं अभी तो 5 साल बाकी हैं। दक्षिण विधानसभा को लेकर हा कि रायपुर की जनता और हमारे कार्यकर्ता हैं जो दक्षिण में दमदारी दिखाते हैं मैं जो कुछ भी हूं उनके दाम पर हूं।

दिल्ली में सांसद पद की शपथ लेंगे अग्रवाल
8वीं लोकसभा का पहला सत्र अगले हफ्ते यानी 24 जून से शुरू होने वाला है। यह सत्र 9 दिन यानी 3 जुलाई तक चलेगा। 26 जून से लोकसभा स्पीकर के चुनाव की प्रक्रिया शुरू होगी। ऐसी खबरें हैं कि भाजपा ओम बिड़ला को दूसरी बार स्पीकर बना सकती है, वहीं चंद्रबाबू नायडू की TDP और नीतीश कुमार की JDU स्पीकर पद मांग रही हैं। इस बीच नए सांसदों की शपथ का कार्यक्रम भी होना है। बृजमोहन अग्रवाल देश की संसद में शपथ लेंगे।

मतदाताओं का आभार जताने निकले बृजमोहन।
मतदाताओं का आभार जताने निकले बृजमोहन।

दो दिन चली आभार रैली
रायपुर शहर और आरंग में बृजमोहन अग्रवाल की आभार रैली भी निकाली गई। शहर के विभिन्न सामाजिक एवं व्यापारिक संगठनों ने जगह-जगह पर अग्रवाल का फूल मालाओं और पटाखों से स्वागत अभिनंदन किया। रामसागर पारा सहित कई स्थानों पर उन्हें लड्डुओं से तौला गया। जनता के प्रति आभार व्यक्त करते हुए बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि मेरा सौभाग्य है कि रायपुर सहित छत्तीसगढ़ की संपूर्ण जनता का प्यार और आशीर्वाद पिछले 35 वर्षों से मुझ पर बना हुआ है। रायपुर शहर की जनता ने मुझे आठ बार विधानसभा तो रायपुर लोकसभा क्षेत्र की जनता ने लोकसभा मुझे भेजा है। इस बार मुझे जीत भी ऐसी दिलाई कि पूरे भारत में रायपुर का डंका बज गया है। उन्होंने कहा कि यह बृजमोहन अग्रवाल हर बार की तरह आपके विश्वास पर खरा उतरेगा ।

इसे भी पढ़ें:  शिक्षक की गरिमा तार-तार, ट्यूशन पढ़ने वाली छात्रा से करता था अश्लील हरकतें, पुलिस ने किया गिरफ्तार

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles