Advertisment
Uncategorized

भारतीय मूल के अरबपति की बेटी युगांडा में कैद: फोन कॉल की ऑडियो रिकॉर्डिंग आई सामने, कह रहीं ‘वो मेरा फोन ले रहे हैं’

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

भारतीय मूल के स्विस अरबपति पंकज ओसवाल की बेटी वसुंधरा ओसवाल बड़ी मुसीबत में फंस गई है। वसुंधरा ओसवाल को युगांडा में जेल में डाल दिया गया है। वसुंधरा के परिवार ने अब ने जेल में बंद होने से पहले उससे आखिरी बार हुई बातचीत की कॉल रिकार्डिंग जारी की है। इस रिकॉर्डिंग में वसुंधरा को रोते हुए सुना जा सकता है।

बीते 20 दिनों से युगांडा की जेल में बंद
वसुंधरा इसमें कहा रही है कि उसका फोन छीना जा रहा है। पंकज ओसवाल की बेटी वसुंधरा ओसवाल की अंतिम फोन कॉल की ऑडियो रिकॉर्डिंग ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। बता दें कि वसुंधरा ओसवाल बीते 20 दिनों से युगांडा की जेल में बंद है। वसुंधरा पर युगांडा की पुलिस ने मर्डर का आरोप लगाया है। हालांकि, वसुंधरा ओसवाल ने इन आरोपों को गलत ठहराया है।

इसे भी पढ़ें:  मक्का में तापमान 50 डिग्री सेल्सियस के पार, भीषण गर्मी से 577 हज यात्रियों की मौत

परिवार ने गिरफ्तारी को बताया अवैध
परिवार का कहना है वसुंधरा को गैर कानूनी ढ़ंग से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के पास वसुंधरा को गिरफ्तार करने के लिए कोई पुख्ता सबूत नहीं हैं। 26 वर्षीय वसुंधरा ओसवाल को युगांडा में एक पूर्व कर्मचारी की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। हालांकि, उनके परिवार का कहना है कि जिनकी हत्या का आरोप है, वह व्यक्ति तंजानिया में जीवित पाया गया है। इसके बावजूद वसुंधरा को जेल में रखा गया है, जबकि उनके खिलाफ कोई सबूत नहीं है। (

परिवार ने लगाए गंभीर आरोप
वसुंधरा की बहन, रिदि ओसवाल ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर इस घटना पर अपनी नाराजगी जताई है। रिदि ओसवाल ने लिखा, “मेरी बहन को बिना किसी सबूत के और बिना किसी उचित कारण के युगांडा की जेल में रखा गया है।” रिदि ने वसुंधरा की आखिरी कॉल की रिकॉर्डिंग भी साझा की, जिसमें उनकी बहन को फोन छीनते हुए सुना जा सकता है।

इसे भी पढ़ें:  मुहर्रम जुलूस के दौरान 3 राज्यों में हंगामा: बिहार में लहराया गया फिलीस्तीनी झंडा; महाराष्ट्र और यूपी में भी बवाल

वसुंधरा ने ऑडियो रिकॉर्डिंग में क्या कहा?
ऑडियो में वसुंधरा जोर-जोर से रोते हुए कह रही हैं, “वो मेरा फोन ले रहे हैं।” वहीं दूसरी ओर से आवाज आती है, “वो अपने परिवार से बात कर रही है, आप उसे ऐसा नहीं कर सकते।” ऑडियो से पता चलता है कि किस तरह वसुंधरा को जेल में टॉर्चर किया जा रहा है। वसुंधरा ओसवाल को युगांडा में 20 दिनों से ज्यादा हो गए हैं। ऐसे में परिवार के लोगों का कहना है कि हमारी बेटी के साथ अन्याय हो रहा है।

इंटरनेशनल कम्युनिटी से लगाई मदद की गुहार
ओसवाल परिवार ने इंटरनेशनल कम्युनिटी से इस मामले में दखल देने की गुहारा लगाई है। ओसवाल परिवार ने इस मामले को लेकर कई देशों से भी संपर्क किया है, ताकि वसुंधरा की जल्द से जल्द रिहाई हो सके। उनका कहना है कि वसुंधरा को गलत तरीके से फंसाया गया है। परिवार ने इंटरनेशनल कम्युनिटी से अनुरोध किया है कि वसुंधरा को तुरंत रिहा करवाया जाए।

इसे भी पढ़ें:  किसानों को समय पर टोकन जारी करने के निर्देश : टोकन सिस्टम को ठीक करने प्रबंधकों को 24 घंटे का अल्टीमेटम

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles