Advertisment
Uncategorized

मुहर्रम जुलूस के दौरान 3 राज्यों में हंगामा: बिहार में लहराया गया फिलीस्तीनी झंडा; महाराष्ट्र और यूपी में भी बवाल

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

मुहर्रम जुलूस के दौरान देश के तीन राज्यों उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र और बिहार से हंगामे की खबरें आई हैं। महाराष्ट्र के कोल्हापुर, उत्तर प्रदेश के अमेठी और बिहार के नवादा में ऐसी घटनाएं सामने आई हैं। 14 जुलाई को महाराष्ट्र के कोल्हापुर के विशालगढ़ में अतिक्रमण हटाने के मुद्दे पर दो समुदायों के बीच भयंकर झड़प हुई। इस दौरान पथराव, तोड़फोड़ और कई घरों में आगजनी की घटनाएं हुईं।

बिहार में लहराया गया फिलिस्तीनी झंडा (Palestinian flag waved in Bihar)
बिहार के नवादा से भी माहौल बिगड़ने की खबरें आई हैं, जहां मुहर्रम जुलूस के दौरान एक युवक ने फिलिस्तीनी झंडा लहराया। इस घटना के बाद पुलिस एक्टिव हो गई है। कुछ युवकों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ की जा रही है। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने AIMIM सांसद असदुद्दीन ओवैसी पर निशाना साधते हुए उन्हें ‘जय फिलिस्तीन’ नारे के लिए दोषी ठहराया। सिंह ने कहा कि ओवैसी के इस नारे ने बिहार के नवादा में मुहर्रम के दौरान फिलिस्तीनी झंडा लहराने का कारण बना।

इसे भी पढ़ें:  मां ने करवाई बेटे-बहू की हत्या, भाई के साथ मिलकर रची साजिश, ये थी वजह

विशालगढ़ किले काे लेकर क्यों हुआ हंगामा
महाराष्ट्र के काेल्हापुर स्थित विशालगढ़ किले में हजरत मलिक रेहान की दरगाह के आसपास के अतिक्रमण को हटाने को लेकर हंगामा हुआ। दरअसल, दो साल से इसको लेकर विवाद चल रहा है। हिंदू संगठनों ने किले में स्थित दरगाह के आसपास मुस्लिम समुदाय द्वारा अवैध निर्माण किए जाने का आरोप लगाया था। इसके बाद प्रशासन ने 2022 में अतिक्रमण हटाने का आश्वासन दिया था। 14 जुलाई को दरगाह तक मार्च करने की अपील के बाद दोनों समुदायों के बीच भयंकर झड़प हुई।

यूपी के अमेठी में मुहर्रम जुलूस के दौरान भड़काऊ नारे
उत्तर प्रदेश के अमेठी से भी मुहर्रम जुलूस के दौरान भड़काऊ नारों के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं। इस मामले में पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। वीडियो में दिख रहे 6 युवकों से पुलिस पूछताछ की जा रही है। अमेठी के एसपी अनूप कुमार सिंह ने कहा, ‘सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है। वीडियो में दिख रहे लोगों को हिरासत में लिया गया है और उनसे पूछताछ की जा रही है।’

इसे भी पढ़ें:  खालिस्तानी पन्नू ने फिर दी धमकी; अमित शाह पर इनाम, CRPF स्कूलों में धमाके की ली जिम्मेदारी

सीएम योगी ने उठाया सख्त कदम 
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार (15 जुलाई, 2024) को पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की और उन्हें पूरी सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। सीएम योगी ने कहा, ‘अराजकता को बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और प्रशासन और पुलिस को अराजक तत्वों से पूरी सख्ती से निपटना चाहिए।’ योगी सरकार के मंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा, ‘ऐसे नारे धार्मिक उन्माद फैलाते हैं। कुछ अराजक तत्व माहौल खराब करने की मंशा से ऐसा करते हैं लेकिन यूपी में योगी सरकार है जो इन्हें बख्शने वाली नहीं है।’

महाराष्ट्र में भीड़ ने पुलिस पर किया पथराव
महाराष्ट्र के कोल्हापुर जिले में विशालगढ़ किले में अतिक्रमण हटाने के दौरान हिंसा भड़क उठी। भीड़ ने पुलिसकर्मियों पर पथराव किया, जिससे कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। प्रदर्शनकारियों ने संपत्तियों को भी नुकसान पहुंचाया। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए 500 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। 21 लोगों को गिरफ्तार किया गया है और अन्य की तलाश जारी है।

इसे भी पढ़ें:  वाराणसी में 10 मंदिरों से हटाई गई साईं बाबा की मूर्ति, क्या है इसकी वजह, जान लीजिए पूरा मामला

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles