Advertisment
देश

उत्तरकाशी में बादल फटने से हाहाकार, मलबे में 20-25 होटल भी दब गए; कई की मौत

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में बादल फटने से भारी तबाही मची है। उत्तरकाशी में हर्षिल के पास खीर गाड़ क्षेत्र में स्थित धाराली में बादल फटने से पहाड़ से मलबे का भारी सैलाब आया जिसमें दर्जनों मकान और होटल दब गए हैं। जिला मुख्यालय से करीब 80 किलोमीटर दूर धराली गांव में करीब 20-25 होटल और होम स्टे भी बह गए हैं। घटना के बाद कई लोग लापता हैं और बहुत से लोगों के हताहत होने की आशंका है। इस बीच सेना और आईटीबीपी ने राहत और बचाव कार्य के लिए मोर्चा संभाल लिया है।

स्थानीय लोगों ने बताया कि खीर गंगा नदी के जलग्रहण क्षेत्र में बादल फटने से विनाशकारी बाढ़ आई। पहाड़ से गिरे मलबे में गांव का अधिकतर हिस्सा मलबे के ढेर में तब्दील हो चुका है। कई मकान, 20-25 होटल और होम स्टे भी मलबे में दब गए हैं। बाजार का पूरा इलाका भी मलबे में दब गया है। घटना में कई लोगों के मारे जाने की आशंका है। उत्तरकाशी के डीएम ने शुरुआती तौर पर चार लोगों के मौत की पुष्टि की है। लेकिन आकंड़ा बढ़ने की आशंका है।

इसे भी पढ़ें:  पाक बॉर्डर से सटे गांवों में बंकरों की सफाई शुरू, स्थानीय बोले- 'अगर भारत बदला नहीं लेता है तो...'

गंगोत्री जाने वाले पर्यटक रुकते हैं इन होटलों में, कई मलबे में दब गए

बताया जा रहा है कि बादल फटने की घटना दोपहर करीब डेढ़ बजे हुई, जिसके बाद तेजी से मलबा पहाड़ से नीचे की तरफ आया। रफ्तार इतनी तेज थी कि लोगों को संभलने का मौका नहीं मिला। ऊपरी इलाकों में मौजूद कुछ लोगों ने खौफनाक घटना को कैमरों में कैद किया और इस दौरान वह मंजर देखकर लोग चीखते-चिल्लाते रहे। गंगोत्री से करीब 20 किलोमीटर दूर इस गांव में बड़ी संख्या में होटल और होम स्टे हैं। गंगोत्री जाने वाले श्रद्धालु और पर्यटक इन होटलों में रुकते हैं। गनीमत है कि बरसात की वजह से यहां पर्यटकों की संख्या अपेक्षाकृत कम थी। बताया जा रहा है कि 20 से 25 होटल भी बह गए हैं और मलबे में दब गए। कई घोड़े, खच्चर और कई वाहन भी दब गए हैं। उत्तरकाशी के जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने चार लोगों की मौत की पुष्टि की।

इसे भी पढ़ें:  CBSE Board Exam 2026: आज से शुरू होंगी 10वीं-12वीं की बोर्ड परीक्षा, 43 लाख से ज्यादा छात्र होंगे शामिल

मुख्यमंत्री ने युद्धस्तर पर राहत-बचाव का दिया निर्देश, गृहमंत्री ने भी की बात

उत्तरकाशी जनपद के हर्षिल क्षेत्र के धराली गांव में बादल फटने की घटना से हुए जन-धन के नुकसान की सूचना पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दुःख जाहिर करते हुए प्रभावितों के प्रति संवेदना प्रकट की है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को राहत और बचाव कार्य युद्ध स्तर पर संचालित करने के निर्देश दिए हैं। सेना, SDRF, NDRF, जिला प्रशासन और अन्य संबंधित टीमें मौके पर राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हैं। इस बीच गृहमंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री से बात की है।

सेना ने संभाला मोर्चा, एनडीआरएफ की टीमें रवाना

भारतीय सेना के सूर्य कमान की ओर से बताया गया कि हर्षिल के पास खीर गाड़ क्षेत्र में स्थित धाराली गांव में सोमवार को भारी भूस्खलन हुआ, जिससे मलबा और पानी अचानक गांव में बहने लगा। भारतीय सेना की ‘आइबेक्स ब्रिगेड’ के जवान तुरंत हरकत में आए और मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया है। सेना की सूर्य कमान ने बताया कि सैनिक स्थिति का जायजा ले रहे हैं और प्रभावितों की हरसंभव सहायता कर रहे हैं। एनडीआरएफ की चार टीमों को भी घटना स्थल की ओर रवाना किया गया है।

इसे भी पढ़ें:  जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमला, गोलीबारी में एक पर्यटक की मौत, कई घायल

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles