Advertisment
देश

पाक बॉर्डर से सटे गांवों में बंकरों की सफाई शुरू, स्थानीय बोले- ‘अगर भारत बदला नहीं लेता है तो…’

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद पूरे देश में अलर्ट मोड पर काम हो रहा है, खास कर जम्मू-कश्मीर. जम्मू-कश्मीर के सीमावर्ती इलाकों में भी सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए जा रहे हैं. इसी क्रम में पाकिस्तानी सीमा से सटे गांवों के लोगों ने पुराने बंकरों की सफाई शुरू कर दी है.

अरिना के गांव ट्रेवां में रहने वाले एक स्थानीय निवासी ने बताया कि सरकार द्वारा उपलब्ध कराए गए बंकरों में पहले गोलीबारी के समय शरण ली जाती थी. अब पहलगाम की घटना के बाद फिर से तैयारियां तेज कर दी गई हैं.

कभी भी कुछ भी हो सकता है- स्थानीय
स्थानीय लोगों ने ABP न्यूज से कहा कि लंबे समय से सीमा पर शांति बनी हुई थी, इसलिए बंकरों का उपयोग बंद कर दिया गया था. लेकिन मौजूदा हालात को देखते हुए जिसमें कभी भी कुछ भी हो सकता है, तो अब फिर से बंकरों को साफ किया जा रहा है. उन्होंने बताया कि सिंगल बंकर तो तुरंत तैयार हो जाते हैं, लेकिन कम्युनिटी बंकरों को दुरुस्त करने में वक्त और मेहनत लगती है.

इसे भी पढ़ें:  वक्फ कानून पर सुप्रीम कोर्ट पहुंची केंद्र, कैविएट दाखिल कर कहा- हमारा पक्ष सुने बिना न सुनाएं आदेश

अगर भारत बदला नहीं लेगा को बहुत शर्मनाक होगा- स्थानीय
ग्रामीणों ने पहलगाम हमले को लेकर नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि अगर भारत इसका बदला नहीं लेता है, तो यह हमारे लिए शर्मनाक होगा. चूंकि हम सीमा के पास रहते हैं, इसलिए किसी भी स्थिति का सबसे पहला असर हम पर पड़ेगा. इसलिए हम पूरी तैयारी के साथ रहना चाहते हैं.

हम सरकार के हाथ नहीं बांधना चाहते- स्थानीय
स्थानीय लोगों का कहना है कि भारत सरकार को चिंता करने की जरूरत नहीं है कि बॉर्डर पर बसे लोग सुरक्षित रहेंगे या नहीं. हम सरकार या सेना का मनोबल गिराने वाले किसी भी विचार के खिलाफ हैं. अब जो भी हो, उसे आर-पार की लड़ाई के रूप में लिया जाए, क्योंकि आतंकियों ने निहत्थे नागरिकों पर हमला कर बेहद दुखद और निंदनीय कृत्य किया है.

इसे भी पढ़ें:  अडानी ग्रुप के शेयर्स की जोरदार वापसी, इस एक खबर से भरी लंबी उड़ान

उधर, पहलगाम हमले के बाद सेना भी पूरी तरह से अलर्ट मोड पर आ गई है. आतंकियों के खिलाफ बड़े पैमाने पर कार्रवाई की जा रही है. शोपियां में लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के आतंकी शाहिद अहमद के घर को ध्वस्त कर दिया गया. यह आतंकी 2023 से सक्रिय है और सुरक्षा बलों के निशाने पर है.

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles