Advertisment
देश

CBSE Board Exam 2026: आज से शुरू होंगी 10वीं-12वीं की बोर्ड परीक्षा, 43 लाख से ज्यादा छात्र होंगे शामिल

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

नई दिल्ली: CBSE Board Exam 2026 आज से केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की बोर्ड परीक्षाएं शुरू हो रही है। आज कक्षा 10वीं और 12वीं दोनों पेपर शुरू होंगे। इस साल कुल 43,67,870 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हो रहे हैं, जिससे स्कूलों और परीक्षा केंद्रों पर खासा उत्साह और हलचल देखने को मिल रही है।

CBSE Board Exam 2026 परीक्षा के लिए पुख्ता इंतजाम

10वीं की परीक्षा की शुरुआत गणित बेसिक और गणित स्टैंडर्ड पेपर से होगी। वहीं 12वीं की परीक्षा बायोटेक्नोलॉजी, उद्यमिता और शॉर्टहैंड विषय से शुरू होगी। बोर्ड के मुताबिक 10वीं में 25,08,319 छात्र-छात्राएं परीक्षा दे रहे हैं, जिनमें 14,08,546 छात्र और 10,99,773 छात्राएं शामिल हैं। 12वीं में 18,59,551 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं, जिनमें 10,27,552 छात्र और 8,31,999 छात्राएं हैं।

इसे भी पढ़ें:  वक्फ बिल को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती: बिहार के कांग्रेस सांसद मोहम्मद जावेद ने दायर की याचिका

देशभर में परीक्षा के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। 10वीं के लिए 8075 परीक्षा केंद्र और 12वीं के लिए 7574 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां सुरक्षा और व्यवस्था को लेकर विशेष ध्यान रखा गया है।

देशभर में 15,649 परीक्षा केंद्र

परीक्षाओं के लिए देशभर में 15,649 केंद्र बनाए गए हैं। इनमें 10वीं के लिए 8,075 और 12वीं के लिए 7,574 केंद्र निर्धारित किए गए हैं। परीक्षा का समय सुबह 10.30 बजे से दोपहर 1.30 बजे तक रहेगा। छात्रों को सुबह 10.00 बजे के बाद प्रवेश नहीं मिलेगा। प्रश्नपत्र पढ़ने के लिए 15 मिनट अतिरिक्त दिए जाएंगे।

परीक्षा के दौरान इन बातों का रखें ध्यान

  • किसी एक सवाल पर ज्यादा समय मत लगाएं।
  • अगर कोई प्रश्न कठिन लगे तो उसे छोड़कर आगे बढ़ें और बाद में वापस आएं।
  • डायग्राम साफ और सही लेबल के साथ बनाएं।
  • आखिरी 10–15 मिनट जरूर बचाकर रखें, ताकि अपने जवाब दोबारा चेक कर सकें।
इसे भी पढ़ें:  ये है देश का पहला प्राइवेट रेलवे स्टेशन, फाइव स्टार होटल जैसी सुविधाएं, जानिए कौन है मालिक

परीक्षा केंद्र पर क्या लेकर जाएं

  • सीबीएसई एडमिट कार्ड
  • नीला बॉलपॉइंट पेन
  • पारदर्शी ज्योमेट्री बॉक्स
  • पेंसिल, रबर और शार्पनर
  • पारदर्शी पानी की बोतल
  • साधारण घड़ी

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles