Advertisment
देश- विदेशराजनीति

काशी में PM मोदी का I.N.D.I गठबंधन पर निशाना:बोले- जिन योजनाओं का मजाक उड़ाया, आज वही गरीब, दलित-पिछड़ों का सहारा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वाराणसी दौरे का आज दूसरा दिन

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

वाराणसी : पीएम शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे BHU पहुंचे। यहां सांसद ज्ञान प्रतियोगिता के टॉपर्स को सर्टिफिकेट बांटे। इसके बाद पीएम ने कहा- भगवान शिव के आशीर्वाद से काशी में चारों ओर विकास का डमरू बजा। फिर पीएम मोदी संत रविदास मंदिर पहुंचे और दर्शन-पूजन के साथ ही संत रविदास का दर्शन पूजन किया। जनसभा को संबोधित किया और रविदास जी की 25 फीट ऊंची प्रतिमा का अनावरण किया। पीएम अब अमूल प्लांट का उद्घाटन करेंगे। गुरुवार रात 10 बजे पीएम विशेष विमान से वाराणसी पहुंचे। बाबतपुर एयरपोर्ट पर सीएम योगी आदित्यनाथ और डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने स्वागत किया। वाराणसी में पीएम मोदी ने 25KM का रोड शो किया। रात करीब 11 बजे बरेका गेस्ट हाउस पहुंचे। पीएम ने रात्रि विश्राम गेस्ट हाउस में ही किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और योगी आदित्यनाथ खुली जीप पर एक साथ कार्यक्रम स्थल की तरफ जा रहे हैं। वाराणसी के करखियांव में पीएम मोदी का भाषण सुनने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ी है। धूप होने के बाद भी लोगों की भीड़ लग रही है। वहीं सुरक्षा-व्यवस्था में तैनात कर्मियों में पूरी जांच-पड़ताल के बाद लोगों को सभा के पंडाल में एंट्री दी गई।

इसे भी पढ़ें:  बिलासपुर में बाहरी प्रत्याशी देवेंद्र यादव का विरोध

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles