Advertisment
धमतरीछत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के दुर्गा पंडाल में दिनदहाड़े चाकूबाजी, बदमाशों ने पंडा पर किया जानलेवा हमला

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

धमतरी | CG: नवरात्री का पावन पर्व चल रहा हैं ऐसे में छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले से एक बड़ी खबर सामने आई हैं जहां नवरात्र के दौरान मंगलवार को रामपुर वार्ड में दुर्गा पंडाल में दो हमलावरों ने चाकू से पूजा करने वाले पंडा पर जानलेवा हमला किया है. आसपास के लोगों ने पंडा को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया. फिलहाल, सिटी कोतवाली थाना की पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है.

दुर्गा पंडाल में पंडा पर जानलेवा हमला : जानकारी के अनुसार, मंगलवार को दो युवक बाइक में सवार होकर रामपुर वार्ड के दुर्गा पंडाल में पहुंचे. दोनों हमलावरों ने दुर्गा पंडाल के अंदर घुसकर धारदार हथियार से पंडा के ऊपर जानलेवा हमला कर दिया. पंडा अपनी जान बचाकर वहां से निकलने में कामयाब रहा, लेकिन वह हमले में बुरी तरह से लहूलुहान हो गया. आसपास मौजूद लोगों ने पंडा को अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां घायल का उपचार किया गया. वह खतरे से बाहर बताया जा रहा है.

इसे भी पढ़ें:  अंधविश्वास के चलते किसान के घर में डकैती, SP ऑफिस में पदस्थ आरक्षक और रिटायर्ड पुलिस समेत 15 आरोपी गिरफ्तार

आसपास मौजूद लोगों ने इस घटना की जानकारी फौरन कोतवाली थाना धमतरी की पुलिस को दी. सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और हमलावरों के बारे में जानकारी जुटाया. पुलिस ने हमला करने वाले दोनों हमलावरों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है. पुलिस को आसपास लगे सीसीटीवी में हमला करने वाले आरोपियों के फुटेज मिले हैं, जिसके आधार पर पुलिस हमलावरों को तलाश रही है.

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles