Advertisment
दिल्ली

दिल्ली में 72 घंटों में आ सकती है बाढ़, अचानक बढ़ गया यमुना का जलस्तर, हथिनीकुंड बैराज से आया अलर्ट

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में हुई भारी बारिश के कारण यमुना नदी के जलस्तर में तेजी से वृद्धि हो रही है. मौसम विभाग के अनुसार, पिछले मंगलवार को हुई मूसलाधार बारिश ने यमुना के कैचमेंट एरिया में पानी के बहाव को काफी बढ़ा दिया है. इसके परिणामस्वरूप, हथिनी कुंड बैराज पर इस मानसून सीजन में पानी का स्तर सबसे ऊंचा पहुंच गया है, जहां से दिल्ली की ओर प्रति सेकंड 65 लाख 206 क्यूसेक पानी बह रहा है. बुधवार सुबह यमुना का जलस्तर 73,749 क्यूसेक तक पहुंच गया, जो कि दिल्ली के निचले इलाकों में बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न कर सकता है. यमुनानगर जिला प्रशासन ने पहले ही अलर्ट जारी कर दिया है और दिल्ली के निवासियों से सतर्क रहने की अपील की है. अगले 72 घंटे अत्यंत महत्वपूर्ण हैं, क्योंकि यमुना का पानी अब दिल्ली की सीमाओं के करीब पहुंच रहा है.

इसे भी पढ़ें:  दिल्ली चुनाव से पहले बड़ा उलटफेर, AAP से इस्तीफा देने वाले 8 विधायक BJP में हुए शामिल

मौसम विभाग ने उत्तर भारत के विभिन्न राज्यों, विशेषकर दिल्ली, एनसीआर, पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. यह बारिश आठ से 11 अगस्त तक जारी रहने की संभावना है, जिससे दिल्ली-एनसीआर में जलभराव की समस्या बढ़ रही है और जनजीवन प्रभावित हो रहा है. पिछले जुलाई में भी दिल्ली में चार बार भारी बारिश हुई थी, और अब अगस्त की शुरुआत से ही बारिश का यह सिलसिला लगातार जारी है. मौसम विभाग के अनुसार, अगले एक सप्ताह तक दिल्ली-एनसीआर में हल्की से लेकर तेज बारिश होती रहेगी.

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles