Advertisment
क्राइम

अमेरिका में गुजराती बाप-बेटी की हत्या, शराब नहीं मिलने पर सनकी ने मारी गोली

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

अमेरिका में एक गुजराती पिता-पुत्री की हत्या का मामला सामने आया है. एक अफ्रीकी-अमेरिकी ने दोनों की गोली मारकर हत्या कर दी. मृतक प्रदीपभाई पटेल (56) जब 21 मार्च की सुबह करीब 5:30 बजे अपनी बेटी उर्मी के साथ डिपार्टमेंटल स्टोर खोल रहे थे. इसी बीच आरोपी ने दोनों को गोली मार दी. इस घटना में प्रदीप पटेल की मौके पर ही माैत हो गई, जबकि उनकी बेटी ने अस्पताल में दम तोड़ दिया. आरोपी ने शराब नहीं मिलने की वजह से इस वारदात को अंजाम दिया.

जानकारी के मुताबिक छह साल पहले प्रदीपभाई और उनकी पत्नी हंसाबेन अपनी सबसे छोटी बेटी उर्मी के साथ विजिटर वीजा पर अमेरिका गए थे. कुछ समय बाद इस गुजराती परिवार ने वर्जीनिया के एकोमैक काउंटी में डिपार्टमेंटल स्टोर खोला.

इसे भी पढ़ें:  रायगढ़ में आरक्षक ने खुद को मारी गोली, पारिवारिक कारण के चलते सर्विस राइफल से की फायरिंग

मृतक प्रदीप के परिवार ने कहा कि आरोपी की पहचान जॉर्ज फ्रेजियर डेवोन व्हार्टन के रूप में हुई है, जो पूरी रात शराब खरीदने के लिए उनके डिपार्टमेंटल स्टोर के आसपास मंडराता रहा. जब प्रदीप और उर्मी वहां पहुंचे तो उसने उनसे पूछा कि दुकान क्यों बंद है? आरोपी ने इस बात के लिए दोनों पर गुस्सा जताया कि उसे रातभर इंतजार करना पड़ा. गुस्से और आवेश में जॉर्ज ने दोनों पर गोलियां चला दीं. प्रदीप को दो गोलियां लगीं, जबकि एक गोली उर्मी को लगी. घटना के दो घंटे के भीतर अमेरिकी पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.

इसे भी पढ़ें:  पुलिस कर्मी का ट्रक ड्राइवर से खुलेआम पैसे लेते वीडियो वायरल, ASP ने कहा- जांच के बाद की जाएगी कार्रवाई, देखें वीडियो

एकोमैक काउंटी शेरिफ ऑफिस के अधिकारी डब्ल्यू टॉड वेसेल्स के अनुसार, वर्जीनिया के शॉपिंग सेंटर में हुई गोलीबारी के सिलसिले में एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया है. उसकी पहचान ओनानकॉक निवासी 44 वर्षीय जॉर्ज फ्रेजियर डेवोन व्हार्टन के रूप में हुई है और उसे वर्तमान में बिना बांड के एकोमैक जेल में रखा गया है

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles