Advertisment
छत्तीसगढ़क्राइमबलरामपुर

पुलिस कर्मी का ट्रक ड्राइवर से खुलेआम पैसे लेते वीडियो वायरल, ASP ने कहा- जांच के बाद की जाएगी कार्रवाई, देखें वीडियो

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

बलरामपुर। सोशल मीडिया में एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इसमें पुलिसकर्मी खुलेआम पैसे लेता नजर आ रहा है. इस वीडियो को ग्रामीणों ने सोशल मीडिया में वायरल किया है. मामले में एएसपी ने कहा कि जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी.

मामला रामानुजगंज के तातापानी पुलिस चौकी का है. यहां एक पुलिसकर्मी का रिश्वत लेते वीडियो वायरल हुआ है.वीडियो में एक पुलिसकर्मी ट्रक ड्राइवर से पैसे लेता नजर आ रहा है. पुलिसकर्मी का नाम रविन्द्र यादव बताया जा रहा है, जो प्रधान आरक्षक है. वहीं इस वीडियो के वायरल होने के बाद पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं.

इसे भी पढ़ें:  कोरबा में युवक ने 40 फीट की उंची बिल्डिंग से लगाई छलांग, तो कोण्डागांव में नाबालिग ने किचन में लगाई फांसी…

इस मामले में बलरामपुर asp निमेश बैरया ने कहा कि ऐसा ​वीडियो सामने आया है, जिसमें लग रहा है कि हेड कांस्टेबल पैसे ले रहा है. जांच की जाएगी और जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी.

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles