Advertisment
Uncategorized

Gpay यूजर्स के लिए जरूरी खबर: 4 जून के बाद बंद हो जाएगा Google pay; जानिए वजह

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

गूगल ने Gpay को लेकर बड़ा फैसला लिया है। गूगल आने वाले 4 जून से दुनियाभर के कई देशों में Google Pay की सर्विस को बंद करने जा रहा है। इसके बाद आप ऐप से पेमेंट नहीं कर पाएंगे। गूगल की Google Pay सर्विस को भारत समेत कई सारे देशों में ऑनलाइन पेमेंट के लिए इस्तेमाल किया जाता है।

4 जून 2024 से Google Pay बंद
बता दें कि 2022 में Google Wallet आने के बाद से Gpay यूजर्स की संख्या में तेजी से उछाल आया था। ऑनलाइन ट्रांजेक्शन के लिए यह यूजर्स की पहली पसंद बन चुका था। गूगल 4 जून 2024 से Google Pay को बंद करने जा रहा है। इस खबर ने ऑनलाइन ट्रांजेक्शन करने वाले यूजर्स की टेंशन बढ़ा दी है। Gpay बंद होगा यह खबर सही है। गूगल की तरफ से इसे खुद ही कंफर्म किया गया है।

इसे भी पढ़ें:  गर्लफ्रेंड को इम्प्रेस करने कर दिया बड़ा कांड: पुलिस बीच बाजार से उठा ले गई थाने, पूछताछ में हैरान करने वाला खुलासा

इन यूजर्स पर नहीं पड़ेगा असर 
गूगल अपने गूगल पे की सर्विस को बंद करने जा रहा है, लेकिन गूगल के इस फैसले का भारतीय यूजर्स पर कोई असर नहीं पड़ने वाला है। गूगल अमेरिका में 4 जून 2024 से Google Pay की सर्विस को रोकने वाला है।

अब सिर्फ इन देशों में काम करेगा Google Pay
Google Pay 4 जून के बाद से सिर्फ भारत और सिंगापुर में ही काम करेगा। जबकि दूसरे देशों में इसकी सर्विस पूरी तरह से बंद हो जाएगी। कंपनी की मानें तो सभी यूजर्स को गूगल वॉलेट पर ट्रांसफर कर दिया जाएगा। अमेरिका में इस तारीख के बाद से गूगल पे पूरी तरह से यूजलेस हो जाएगा।

इसे भी पढ़ें:  मिथुन चक्रवर्ती की पहली पत्नी हेलेना नहीं रहीं, निधन से कुछ घंटे पहले लिखा- अजीब सा लग रहा है

180 देशों में Google Wallet से रिप्लेस किया
आपको बता दें कि अमेरिकी यूजर्स गूगल पे सर्विस बंद होने के बाद ना तो पेमेंट कर पाएंगे और ना ही पेमेंट रिसीव कर पाएंगे। गूगल की तरफ से सभी अमेरिकी यूजर्स को गूगल वॉलेट पर शिफ्ट होने के लिए कहा गया है। माना जा रहा है कि कंपनी ने गूगल वॉलेट को प्रमोट करने के लिए ऐसा कदम उठाया है। कंपनी ने अपने एक ब्लॉग में बताया कि करीब 180 देशों में Gpay को गूगल वॉलेट से रिप्लेस कर दिया गया है।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles