Advertisment
Uncategorized

अशोक पंडित को जया बच्चन की हरकत पर आया गुस्सा, धक्का मारने वाले वीडियो पर बोले- ये वोट देने वालों का अपमान है

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

फिल्ममेकर अशोक पंडित ने एक्ट्रेस और सांसद जया बच्चन की आलोचना की है क्योंकि उन्होंने 12 अगस्त को दिल्ली के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब के बाहर सेल्फी लेने आए एक व्यक्ति को धक्का दे दिया था। उसका वीडियो इंटरनेट पर वायरल हुआ था, जिसके बाद हर कोई उनकी कड़ी निंदा कर रहा है। डायरेक्टर ने इंस्टाग्राम पर लंबा-चौड़ा पोस्ट किया है और उसमें उन्होंने जया बच्चन की हरकत को बहुत निंदनीय बताया है और जनता का अनादर करने का आरोप लगाया है।

अशोक पंडित ने इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा, ‘जया बच्च ने एक आम आदमी को सिर्फ इसलिए धक्का दिया क्योंकि वह सेल्फी लेने की कोशिश कर रहा था, ये बहुत ही निंदनीय एक्ट है। और उन लोगों का अपमान भी है, जिन्होंने इन्हें वोट दिया। अपनी सेवा के लिए चुना है।’ उन्होंने कहा कि पब्लिक सर्वेंट, खासकर इलेक्टेड रिप्रजेंटेटिव्स को तो उन लोगों के प्रति अच्छे से पेश आना चाहिए, जो उनके फैंस हैं।

इसे भी पढ़ें:  नैला व्यापारी से 10 लाख की लूट का पुलिस ने किया खुलासा, 7 दिनों में आरोपी गिरफ्तार

अशोक पंडित ने जया बच्चन की आलोचना की

अशोक पंडित ने लिखा, ‘एक पब्लिक सर्वेंट 24 घंटे नाराज और चिड़चिड़ा नहीं रह सकता। ऐसे कलाकार से तो इंसानियत और विनम्रता की उम्मीद की जाती है, जिसे फैंस का प्यार मिला है और जिसने उसे ये मुकाम और पोजीशन दिलाई हो।’ बता दें कि जया बच्चन एक फेमस एक्ट्रेस के अलावा राज्यसभा सांसद हैं और उनके इस तरह से वीडियोज अक्सर आते हैं और सुर्खियों में छाए रहते हैं।

जया बच्चन ने युवक को धक्का मारा था

हालिया घटना की बात करें तो जया बच्चन कॉन्स्टिट्यूशन क्लब के बाहर किसी से बात कर रही थीं। तभी वहां एक आदमी आया और उसने एक्ट्रेस के साथ बिना बताए सेल्फी लेनी शुरू कर दी। जब सांसद की नजर पड़ी तो उन्होंने हाथ से उसके सीन पर जोर से धक्का मारा और वह दूर जाकर लड़खड़ाया। इस दौरान उन्होंने उस शख्स से कहा, ‘क्या कर रहे हैं आप? ये क्या है?’ गुस्से में उन्हें देख वह आदमी शर्मिंदा हो गया और उसने माफी मांगी।

इसे भी पढ़ें:  महाकुंभ 2025 : संगम पर रंग बिरंगे मेहमानों का कलरव, मन मोह लेंगे 90 से ज्यादा प्रजातियों के पक्षी

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles