Advertisment
अन्य खबरेंछत्तीसगढ़रायपुर

महतारी वंदन योजना को लेकर महत्वपूर्ण घोषणा

अब हर महीने की पहली तारीख को आएगा पैसा, सीएम ने किया ऐलान

contact for Ad1
S G Travels
Screenshot 2026-01-25 175805
Screenshot 2026-01-25 175719
Screenshot 2026-01-25 175938
Screenshot 2026-01-25 180111
Screenshot 2026-01-25 180040
Screenshot 2026-01-25 180006
Screenshot 2026-01-25 175908
Screenshot 2026-01-25 175838

प्रदेश की महिलाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गुरुवार को महतारी वंदन योजना के संबंध में महत्वपूर्ण घोषणा की है. उन्होंने हर महीने की पहली या दूसरी तारीख को खातों में पैसे ट्रांसफर करने का ऐलान किया है. मीडिया से चर्चा के दौरान उन्होंनें बताया कि उन्होंने वित्त मंत्री से आग्रह किया था कि महीने के पहले सप्ताह में ही महिलाओं को राशि का भुगतान हो जाए. जिस पर वित्त मंत्री ने 1 या 2 तारीख को ही पैसे ट्रांसफर करने की बात कही.

बता दें कि इससे पहले बीते 10 मार्च को सरकार ने प्रदेश की महिलाओं को महतारी वंदन योजना की पहली किस्त दी थी. रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में आयोजित कार्यक्रम में वर्चुअली शामिल हुए प्रधानमंत्री मोदी ने बटन दबाकर पहली किस्त के तौर पर 1-1 हजार रुपये लाभान्वित महिलाओं के बैंक खाते में ट्रांसफर किया था.

इसे भी पढ़ें:  छत्तीसगढ़ में विधायकों का यात्रा भत्‍ता दोगुना बढ़ा : अब प्रति किलोमीटर 10 की जगह 20 रुपये का होगा भुगतान

योजना के तहत छत्तीसगढ़ की 70 लाख से ज्यादा माता-बहनों को हर महीने एक हजार रुपए देने का वायदा किया गया था. जिसके तहत 10 मार्च को योजना के तहत 655 रुपये की पहली किस्त जारी की गई थी.

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles