Advertisment
Accidentअंबिकापुरछत्तीसगढ़

इलेक्ट्रिक स्कूटी की बैटरी ब्लास्ट से घर में लगी आग, अंबिकापुर में 2 व्यवसायी समेत फंसा रहा 9 सदस्यों का परिवार; 50 लाख का नुकसान

contact for Ad1
S G Travels
Screenshot 2026-01-25 175805
Screenshot 2026-01-25 175719
Screenshot 2026-01-25 175938
Screenshot 2026-01-25 180111
Screenshot 2026-01-25 180040
Screenshot 2026-01-25 180006
Screenshot 2026-01-25 175908
Screenshot 2026-01-25 175838

अंबिकापुर के पॉश इलाके कुंडला सिटी में देर रात इलेक्ट्रिक स्कूटी की बैटरी में जोरदार ब्लास्ट से 2 मंजिला मकान में आग लग गई। बताया जा रहा है कि चार्जिंग के दौरान स्कूटी में ब्लास्ट हुआ है, जिसमें 2 भाई झुलस गए हैं। आग लगने से परिवार को 50 लाख से ज्यादा का नुकसान हुआ है।

जानकारी के मुताबिक, बीती रात कुंडला सिटी में निवासरत श्याम मोबाइल के संचालक आशीष अग्रवाल के मकान नंबर सीडब्ल्यू 15 में भीषण आग लग गई। आग पार्किंग में चार्ज में लगे इलेक्ट्रिक स्कूटी में विस्फोट के कारण लगी है। जिससे आग पार्किंग में रखी बाइक और दुकान के सामानों के बड़े-बड़े कॉर्टून में फैल गई। देखते ही देखते आग ग्राउंड फ्लोर से पहली मंजिल तक पहुंच गई।

देखते ही देखते आग की लपटें दो मंजिला भवन में फैल गई।
देखते ही देखते आग की लपटें दो मंजिला भवन में फैल गई।

आग में फंसा 2 भाइयों का परिवार

इसे भी पढ़ें:  सूटकेस में मिला पति का शव, पत्नी ने गुस्से में की हत्या! बेटी को सच्चाई बताकर हुई फरार

आग की तेज लपटें उठते देख मोहल्ले के लोग मौके पर पहुंच गए। आगजनी की सूचना फायर ब्रिगेड टीम और अंबिकापुर पुलिस को दी गई। सूचना पर कोतवाली पुलिस टीम सहित एडिशनल एसपी अमोलक सिंह ढिल्लो की टीम मौके पर पहुंची।

फायर ब्रिगेड की टीम के मौके पर पहुंचने के पहले ही आग भयावह हो जाने को देखते हुए पुलिस ने मकान के दोनों मंजिलों में रहने वाले भाइयों के परिवारजनों को बाहर निकालने की कोशिश शुरू की।

ढाई घंटे में फायर ब्रिगेड टीम ने बुझाई आग।
ढाई घंटे में फायर ब्रिगेड टीम ने बुझाई आग।

सीढ़ी लगाकर निकाले गए परिवार, दोनों भाई झुलसे

पुलिस ने पहले ग्राउंड फ्लोर पर रहने वाले आशीष अग्रवाल के भाई अमित अग्रवाल, उनकी पत्नी, दो बच्चे और उनकी मां को पीछे छोटे आंगन की बाउंड्री में सीढ़ी लगाकर बाहर निकाल लिया। अमित अग्रवाल आग की चपेट में आकर झुलस गए। वहीं ऊपरी मंजिल में आशीष अग्रवाल, उनकी पत्नी और 8-12 वर्ष के 2 बच्चे फंस गए।

इसे भी पढ़ें:  दिल दहला देने वाली घटना, घर में सो रहे ग्रामीण को जिंदा जलाया…अस्पताल में तोड़ा दम

आशीष अग्रवाल ने उपरी मंजिल का दरवाजा जैसे ही खोला, वे आग की लपटों की चपेट में आ गए। उन्होंने तुरंत दरवाजा बंद कर लिया। वे आग से झुलस गए। फायर ब्रिगेड के पहुंचते तक मोहल्ले के लोग आग पर काबू पाने की कोशिश करते रहे। खिड़की का ग्रील काटकर जान बचाई गई।

स्कूटी में विस्फोट के बाद फैली आग, जले स्कूटी व बाइक।
स्कूटी में विस्फोट के बाद फैली आग, जले स्कूटी व बाइक।

फायर ब्रिगेड की टीम ने ढाई घंटे में आग पर पाया काबू

अंबिकापुर फायर ब्रिगेड की दो टीमें मौके पर पहुंची। फायर ब्रिगेड टीम ने करीब ढाई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। आगजनी में दोनों में मंजिलों में रखा सामान पूरी तरह से जल गया है और कुछ भी सुरक्षित नहीं बचा। आग बुझाने का कार्य रात 3.30 बजे तक चलता रहा।

आग से जले सामान और बाइक।
आग से जले सामान और बाइक।

घर में मोबाइल और एसेसरीज जले

इसे भी पढ़ें:  जांजगीर चांपा पुलिस की बड़ी सफलता – अपहृत 8 वर्षीय बालक सकुशल बरामद, ग्रामीणों ने किया सम्मान

आशीष अग्रवाल और उनके भाई की शहर में पैलेस रोड सहित 2 दुकानें संचालित हैं। वे मोबाइल और एसेसरीज के होल सेल का कारोबार करते हैं। दुकान के दोनों मंजिलों में मोबाइल और एसेसरीज के सामान भरे हुए थे। आग इनके कारण तेजी से फैली। फायर ब्रिगेड के पहुंचने में देरी के कारण आग भयावह हो गई।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles