Advertisment
छत्तीसगढ़Accidentदुर्ग

ट्रक की चपेट में आने से छात्रा की मौत : ट्यूशन से लौटते वक्त हुआ हादसा, एक की मौत 2 घायल, लोगों ने किया चक्काजाम

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

दुर्ग। छत्तीसगढ़ में लगातार सड़क हादसे बढ़ रहे हैं। ताजा मामला दुर्ग जिले के अंजोरा का है। जहां पर ट्यूशन से घर लौट रही छात्रा को एक ट्रक ने कूचल दिया। हादसे में उसकी मौत हो गई वहीं दो अन्य छात्राएं घायल हैं। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। वहीं आक्रोशित परिजनों ने ग्रामीणों के साथ मिलकर चक्काजाम कर दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार, अंजोरा थाना के थनोड मोड़ के पास यह हादसा हुआ। चंगोरी निवासी ओजस्वी पारकर (13) आठवीं कक्षा में पढ़ाई करती थी। वह अपने घर से ट्यूशन के लिए अंजोरा गई थी। शनिवार की सुबह ट्यूशन के बाद वापस घर लौट रही थी। उसके साथ उसकी दो सहेलियां भी थीं।

इसे भी पढ़ें:  जांजगीर-चांपा : जिले में अवैध शराब, मादक पदार्थ व जुआ पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध करने हेतु लगातार कार्यवाही

ठोकर के बाद सहेलियां दूर जाकर गिरीं

ये तीनों सहेलियां अपनी-अपनी साइकिल से जा रही थीं। इस दौरान विपरीत दिशा से आ रही ट्रक ने छात्रा ओजस्वी को अपने चपेट में ले लिया। इससे वह साइकिल सहित ट्रक के नीचे आ गई। वहीं उसकी दो सहेलियां ठोकर लगने से दूर जाकर गिर गईं। उन्हें भी काफी चोट आई है।

ग्रामीणों ने किया चक्काजाम 

घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने ट्रक के सामने बैठकर चक्काजाम कर दिया। वे ट्रक ड्राइवर पर कार्रवाई करने की मांग कर रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि, पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाए। मौके पर पुलिस बल भी तैनात है।

इसे भी पढ़ें:  छत्तीसगढ़ में एक साथ होंगे निकाय और पंचायत चुनाव!, जानिए क्या है बड़ा अपडेट…

मृत छात्रा के पिता भी हैं ड्राइवर 

घटना में मृत ओजस्वी के पिता भोजेन्द्र पारकर ने बताया कि, वे भी पेशे से ड्राइवर हैं। उनके 3 बच्चे थे। इस हादसे ने उनसे उनकी छोटी बेटी को छीन लिया। फिलहाल उसकी बॉडी ट्रक के नीचे रखी हुई है। जब तक ट्रक चालक या कोई जिम्मेदार नहीं आएगा, हम शव को नहीं उठाएंगे। वहीं पुलिस ने आरोपी ट्रक ड्राइवर को पकड़ लिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles