Advertisment
Uncategorized

भीषण सड़क हादसा: वैन ने ट्रक को पीछे से मारी टक्कर, 7 लोगों की दर्दनाक मौत

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

राउरकेला: ओडिशा के सुंदरगढ़ जिले में हुए भीषण सड़क हादसे में 7 लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. जबकि 5 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए. यह सड़क दुर्घटना जिले के हेमगिरी थाना अंतर्गत हुआ. प्राप्त जानकारी के अनुसार गायकनापल्ली इलाके में कोहरे के कारण वैन ने सड़क किनारे खड़े ट्रक को पीछे से टक्कर मार दी, जिसके कारण इतना बड़ा हादसा हो गया.

सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल सभी पांच लोगों को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है. पुलिस ने सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया है. बताया जा रहा है कि, मारे गए सभी लोग कीर्तन टोली के सदस्य थे और वे लोग एक आध्यात्मिक कार्यक्रम से लौट रहे थे.

इसे भी पढ़ें:  क्या पुलिस हिरासत में रान्या राव की हुई पिटाई? वायरल फोटो पर बवाल; महिला आयोग भड़का

पुलिस अधिकारी ने बताया कि, स्थानीय लोगों को जब सड़क हादसे की जानकारी मिलते ही तुरंत बचाव कार्य शुरू किया तथा पुलिस और स्थानीय प्रशासन को इसकी सूचना दी. पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और सभी घायलों को बचाकर स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया. डॉक्टर ने उनमें से 7 को मृत घोषित कर दिया. अन्य 5 की हालत अभी गंभीर है. हादसे के बाद स्थानीय इलाके में तनाव का माहौल है. हालांकि, दुर्घटना का सही कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है. पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त दो वाहनों को जब्त कर जांच शुरू कर दी है.

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles