Advertisment
जगदलपुरछत्तीसगढ़

खेत में अचानक जमीन धंसने से बना 15 फुट गहरा गड्ढा, ग्रामीणों में दहशत

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

जगदलपुर। जगदलपुर से 30 किलोमीटर दूर मुंडागांव में एक अजीबोगरीब घटना की वजह से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। दरअसल, कुछ दिनों पहले एक खेत में अचानक से जमीन धंसने से 3 फीट गहरा गड्ढा बन गया। इसके बाद, फसल काटने गए किसान को लगा कि यह मामूली गड्ढा है और कीचड़ की वजह से जमीन धंस गई है। लेकिन शनिवार को, धान की फसल काटने गए गांव के लोग उस वक्त हैरान हो गए जब जमीन का यह छोटा गड्ढा पहले 10 फीट और फिर लगभग 15 फीट गहरा हो गया।

यह नजारा देख ग्रामीणों में हड़कंप मच गया और मौके पर बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए। इस दौरान किसी ने इस रहस्यमयी गड्ढे का वीडियो भी बना लिया, जो तेजी से वायरल हो रहा है।

इसे भी पढ़ें:  कोयला घोटाला : निलंबित IAS रानू साहू और सौम्या चौरसिया पांच दिन की EOW रिमांड पर, अब कई बिंदुओं पर होगी पूछताछ

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles