Advertisment
रायपुरछत्तीसगढ़

उपचुनाव से पहले बड़ी कार्रवाई : 27 लाख रुपए के साथ कार चालक को पकड़ा, मामला इनकम टैक्स को सौंपा गया

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

रायपुर। रायपुर दक्षिण उपचुनाव चेकिंग प्वाइंट से 27 लाख नगदी बरामद हुआ है। आरोपी कार चालक बैग में भरकर नगदी रकम बिना किसी वैध दस्तावेज के ले जा रहा था। पुरानी बस्ती थाना पुलिस और SST की टीम ने यह नगदी राशि पकड़ी है। फ़िलहाल मामला आयकर विभाग को सौंप दिया गया है।

दरअसल यह पूरा मामला थाना पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र का है। उपचुनाव दक्षिण विधानसभा को ध्यान में रखते हुए भाटागांव में एस.एस.टी.पॉइंट लगाई गई है। इस दौरान कार्यपालिक मजिस्ट्रेट राजकुमार सिंह परस्ते की मौजूदगी में चेकिंग चलाई गई। जहां पर वाहन चेकिंग के दौरान रिया कार क्रमांक सीजी 08 ए आर 8800 को रोककर कार की तलाशी ली गई। इस दौरान कार सवार व्यक्ति के पास काले रंग के बैग में नगदी रकम 27 लाख 10 हजार रुपए रखा हुआ मिला।

इसे भी पढ़ें:  कांग्रेस में घमासान, पूर्व सीएम भूपेश बघेल की टिकट काटने की मांग
The recovered cash
बिना किसी वैध दस्तावेज के लाखों रुपए कार से ले जाया जा रहा था

मामला आयकर विभाग को सौंपा गया 

इसके बाद रकम के संबंध में वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने के लिए कहने पर व्यक्ति ने किसी भी प्रकार का वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया।  इसके बाद आचार संहिता होने के कारण नगदी रकम को जब्त कर अग्रिम कार्रवाई के लिए इनकम टैक्स विभाग को सौंप दी गई है।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles