Advertisment
Accidentछत्तीसगढ़दुर्ग

दुर्ग में स्कूटी सवार पर गिरा होर्डिंग फ्लेक्स :आंधी-तूफान चलने के कारण गिरा, युवक को आईं चोटें; बाल-बाल बची जान

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

दुर्ग जिले के राजेंद्र पार्क चौक के पास एक स्कूटी सवार के ऊपर होर्डिंग-फ्लेक्स गिर गया। जिससे वो जख्मी हो गया। पीछे से कोई बड़ा वाहन आ जाता तो बड़ा हादसा हो सकता था। रायपुर रोड में स्थित एक परिसर के ऊपर बड़ी सी होर्डिंग लगी है।

बुधवार शाम आंधी-तूफान चलने के दौरान चौक पार कर स्कूटी सवार युवक रायपुर की ओर जा रहा था। तभी हवा में उड़ रहे बड़े साइज का फ्लेक्स उसके ऊपर जा गिरा। स्कूटी सवार युवक सड़क पर गिर गया। जिससे उसे चोटें आई हैं।

होर्डिंग में लगा फ्लेक्स।
होर्डिंग में लगा फ्लेक्स।

कमीशन के चक्कर में जान से खिलवाड़- विश्व हिंदू परिषद

इसे भी पढ़ें:  बोर्ड परीक्षा में अव्वल आने वाले छात्रों को मिलेगा स्कूटी और बाइक

विश्व हिंदू परिषद के नगर अध्यक्ष सुनील वैष्णव ने आरोप लगाया है कि, शहर में होर्डिंग्स की संख्या दिनों दिन बढ़ती जा रही है। लेकिन उसका ध्यान नहीं रखा जाता। होर्डिंग में लगे फ्लेक्स जर्जर हालत में होने के बाद भी उसे नहीं निकाला गया। जिसके चलते दुर्ग के राजेंद्र पार्क में हादसा हुआ है।

निगम के कुछ अधिकारी कमीशन के चक्कर में लोगों की जान से खिलवाड़ कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि बुधवार को राजेंद्र पार्क में हुई घटना को देखकर लोगों में आक्रोश है। फ्लेक्स अगर जर्जर हो गया है, तो उसे निकाल देना चाहिए। बड़े साइज के फ्लेक्स पर विशेष सावधानी बरतनी चाहिए।

निगम कमिश्नर लोकेश चंद्राकर।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles