Advertisment
छत्तीसगढ़

आरटीओ उप निरीक्षक की भतीजी को वाहन ने कुचला, मौके पर मौत, आरोपी ट्रक ड्राइवर फरार

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

भिलाई : भिलाई में एक युवती की सड़क हादसे में मौत हुई.युवती ने एक दिन पहले ही रोड सेफ्टी अवेयरनेस टीम में नौकरी ज्वाइन की थी.लेकिन उसे नहीं पता था कि दूसरों के लिए रोड सेफ्टी अवेयरनेस फैलाने वाली खुद एक्सीडेंट का शिकार हो जाएगी.हालांकि इस हादसे को लेकर कई तरह के सवाल उठ रहे हैं.क्योंकि युवती जिस जगह पर खड़ी थी वो सर्विस लेन थी. जहां पर कोई गाड़ी तभी आती है जब उसे कॉलोनियों में जाना हो या फिर सड़क जाम हो.लेकिन यहां ऐसा नहीं था,पहले से ही रोड पर चल रहे ट्रक ने सर्विस लेन पकड़ी और फिर युवती को कुचलने के बाद वापस मेन रोड में आकर भाग गया.अब युवती के परिजन मामले में हादसा नहीं हत्या का मामला दर्ज करने की मांग कर रहे हैं. हादसे में जिस युवती की मौत हुई है,वो RTO उप निरीक्षक की भतीजी सौम्या तिवारी है. दुर्घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया. जिसकी तलाश पुरानी भिलाई पुलिस कर रही है.

इसे भी पढ़ें:  ट्रेन में फांसी पर लटका मिला युवक का शव: रायपुर रेलवे स्टेशन में मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

कैसे हुआ हादसा 

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक सौम्या बाजार चौक भिलाई तीन निवासी कमलेश तिवारी की बेटी थी और आरटीओ उप निरीक्षक प्रभा तिवारी की भतीजी थी. सौम्या हर दिन सुबह अपनी मां के साथ पास स्थित जिम सेंटर में एक्सरसाइज करने जाती थी.शनिवार को भी वो जिम जाने के लिए निकली, लेकिन मां ने जाने से मना कर दिया तो वो अकेली जिम के लिए पैदल निकल गई. वो सुबह 5.30 बजे अपने घर से जिम जाने के लिए निकली थी. वो भिलाई से रायपुर के लिए जाने वाले हाइवे के बगल से बने सर्विस लेन से पैदल जा रही थी.

इसे भी पढ़ें:  AICC ने जारी की NSUI के राष्ट्रीय सचिवों की सूची, छत्तीसगढ़ से हनी बग्गा को मिली बड़ी जिम्मेदारी

मेन रोड छोड़कर सर्विस लेन में आई मौत 

पुलिस के मुताबिक जैसे ही वो जनता स्कूल के सामने मिडिल कट से सर्विस लेन से होते हुए जलाराम होटल के पास पहुंची ट्रक ड्राइवर भिलाई से रायपुर की तरफ आया. सौम्या उसे अनियंत्रित देखकर किनारे खड़ी हो गई.लेकिन ट्रक अचानक हाइवे से नीचे सर्विस लेन में उतरा और सौम्या को कुचलते हुए फिर से फोरलेन में आया,इसके बाद रायपुर की ओर चला गया. आसपास मौजूद लोगों ने काफी शोर मचाया और वाहन को रोकने की कोशिश की, लेकिन चालक ने गाड़ी नहीं रोकी और वो वहां से भाग गया. लोगों ने देखा कि सौम्या ने मौके पर ही दम तोड़ दिया है. इसके बाद पुरानी भिलाई पुलिस को फोन किया गया.

इसे भी पढ़ें:  CG Police Dance Video Viral: ASI, SI समेत 700 पुलिस जवानों ने छत्तीसगढ़ी गाने में किया Zumba, देंखे Video

रोड सेफ्टी अवेयरनेस टीम में लगी थी नौकरी,हादसे में गई जान 

सूचना मिलते ही पुरानी भिलाई पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सुपेला स्थित मरचुरी में भेजा गया. पुलिस मामले की जांच में जुटी है. आज पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनो को सौंपा जाएगा. वहीं पुलिस ने घटना स्थल पर जो टायर के निशान पाए हैं, उससे यह पता चल रहा है कि दुर्घटना किसी ट्रक या अन्य भारी वाहन से हुई है.प्रभा तिवारी सौम्या ने एक दिन पहले ही ट्रैफिक अवेयरनेस जुड़े काम करने वाली निजी कंपनी को ज्वाइन किया था. वो इस कंपनी से जुड़कर वो लोगों को सड़क सुरक्षा माह में जागरूक करती, लेकिन एक लापरवाह वाहन चालक की गलती ने सौम्या की जिंदगी छीन ली.

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles