Advertisment
 बिलासपुरक्राइमछत्तीसगढ़

होटल मालिक ने ग्राहकों को कुत्ते से कटवाया

बिलासपुर में बिल के विवाद पर जमकर तोड़फोड़; दो लोग डॉग बाइट का शिकार

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

बिलासपुर में खाने के बाद बिल को लेकर उठे विवाद में होटल संचालक ने ग्राहकों पर पालतू कुत्ता छोड़ दिया। जिसके बाद कुत्ते ने दो लोगों को काट लिया। इससे नाराज युवकों ने होटल वाले की पिटाई करते हुए जमकर तोड़फोड़ कर दी। मारपीट का CCTV वीडियो भी सामने आया है।

वीडियो में साफ दिख रहा है कि पालतू कुत्ता युवकों की ओर दौड़कर आ रहा है। इसके बाद युवकों ने होटल में तोड़फोड़ की। होटल संचालक आदतन बदमाश बताया जा रहा है। घटना के बाद पुलिस ने दोनों पक्षों पर केस दर्ज कर लिया है। मामला तारबाहर थाना क्षेत्र का है।

कुत्ता छोड़ने से नाराज युवकों ने मारपीट कर होटल में की तोड़फोड़।
कुत्ता छोड़ने से नाराज युवकों ने मारपीट कर होटल में की तोड़फोड़।

बीच बचाव करने से भड़का होटल संचालक

इसे भी पढ़ें:  10वीं-12वीं के 13 हजार छात्र रिजल्ट से नाखुश:30 हजार से ज्यादा कॉपियों का दोबारा होगी जांच

सिविल लाइन थाना क्षेत्र के मगरपारा के मरारगली का रहने वाला संदीप देवांगन मंगलवार को अपने दोस्त संजू और विशाल पटेल के साथ पुराना बस स्टैंड स्थित शराब दुकान गया था। पास ही होटल चलाने वाले राजेश उर्फ गोलू पासी का ग्राहकों से विवाद हो रहा था। संदीप और उसके साथियों ने बीच-बचाव की कोशिश की जिससे गोलू पासी नाराज हो गया।

दुकान में तोड़फोड़ करते युवक।
दुकान में तोड़फोड़ करते युवक।

गोलू ने विशाल पटेल से मारपीट की और उसकी बाइक में तोड़फोड़ कर दी। इसके बाद जर्मन शेफर्ड ब्रीड के अपने पालतू कुत्ते को उन पर छोड़ दिया। कुत्ते ने विशाल और संदीप को काट लिया। डॉग बाइट का शिकार संदीप ने घटना की शिकायत तारबाहर थाने में की है।

इसे भी पढ़ें:  गांधी जयंती पर सीएम साय की बड़ी घोषणा, खादी वस्त्रों की खरीदी पर मिलेगी 25 प्रतिशत की सब्सिडी

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles